---Advertisement---

Viral Video: लापरवाही! कार में छोटे बच्चे को अकेले छोड़ बाहर निकल गई मां, फिर क्या हुआ जिसे देख भड़के यूजर्स बोले ‘मूर्खता की हद’

Viral Video: कार में अकेले बच्चे को छोड़कर मां बाहर निकल गई और फिर कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर भड़क गए यूजर्स। जानते हैं क्यों मूर्ख और गवार बता रहे हैं लोग। आखिर कौन सी गलती भारी पड़ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2026 12:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कहते हैं एक मां अपने बच्चों का ख्याल दिलो जान से रखती है और बच्चे की हर मुसीबत को झेलने के लिए तैयार रहती है। एक मां अपने बच्चे को कभी भी सपने में भी कष्ट देने का नहीं सोच सकती है लेकिन कभी-कभी मां-बाप की लापरवाही छोटे से मासूम बच्चों के लिए भारी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ वायरल वीडियो में जहां एक मां अपने बच्चे को कार में अकेले छोड़कर चली जाती है। फिर जो होता है वह देखकर ही निश्चित तौर पर आपकी सांसे थम जाएगी। वहीं इस वीडियो को देखकर यूजर्स मूर्खता की हद जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

Viral Video में मां की गलती ने बच्चे को किया लॉक

वायरल वीडियो की बात करें तो यहां देखा जा सकता है कि एक बच्चा कार में अकेले बंद रहता है क्योंकि उसकी मां उसे छोड़कर बाहर निकल जाती है। हालांकि उसकी मां को भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि उसकी यह गलती उस पर भारी पड़ने वाली है। इतना ही नहीं वायरल वीडियो के साथ यह भी बताया गया कि बच्चे को चाभी दे दी और बटन दबा दिया जिसकी वजह से कार लॉक हो गई। महिला वापस आई तो बच्चे से दरवाजा खोलने के लिए कहती रही लेकिन बच्चा इतना छोटा था कि उसे इस बात की कोई खबर नहीं थी।

मां को ट्रोल करने लगे वायरल वीडियो देख लोग

वहीं वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चे को बाहर निकालने के लिए मां चिल्ला रही होती है और बच्चा अंदर कार में बंद होता है। निश्चित तौर पर मां की लापरवाही उस पर भारी पड़ी। @SaffronChargers एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 23000 से ज्यादा व्यूज मिला है। वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा ज्यादा ही पढ़ी लिखी थी तो एक ने कहा यह बताता है कि पैसे से दिमाग नहीं आता तो एक ने लिखा यह मूर्खता की हद है तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा इससे ज्यादा लापरवाह कौन होगा।

वायरल वीडियो से यह सीख मिलती है कि कभी भी अपने बच्चों को कार में अकेले ना छोड़े।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

Gurugram Viral Video

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026