---Advertisement---

कल का मौसम 3 April 2026: मौसम ने लिया रौद्र रूप! तूफान और आंधी से मचेगा तांडव, किन इलाकों में खतरा, जानें सबकुछ

कल का मौसम 3 April 2026: कल का मौसम 3 April 2026: देशभर में मौसम ने रौद्र रूप ले लिया है। तेज आंधी, तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जानें किन राज्यों में खतरा और क्या कहती है लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2026 6:24 अपराह्न

कल का मौसम 3 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 3 April 2026: उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक आसमानी आफत का जोरदार कहर देखने को मिल रहा है। अप्रैल का महीना आसमानी आफत लेकर आया है। मैदानी इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कहीं मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यवस्त हो गया है, तो कहीं ठनका ने कई जिंदगियां छीन ली है। इसे अलावा पहाड़ों पर भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 3 April 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली, बिहार समेत इन इलाकों में भीषण तबाही की चेतावनी

आईएमडी ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें आने वाले कुछ दिन दिल्लीवासियों के लिए बेहद चिंताजनक होने वाले है। जिसने स्थिति चिंताजनक बना दी है। विभाग के मुताबिक पूसा, सफदरजंग, कुतुब मीनार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ आंधी आने की संभावना जताई है।

वहीं अगर बिहार की बात करें तो छपरा, गोपालगंज, समस्तीपुर, आरा, बलिया, सासाराम, भागलपुर समेत कई जगहों पर विभाग की तरफ से ठनका के साथ आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा कल का मौसम 3 April 2026

हरियाणा में भी मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, चंडीगढ़, चरखी-दादरी समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि भी फसलों की कटाई का समय है। बिन मौसम बारिश से लोगों की टेंशन बढ़ गई है। वहीं अगर पंजाब की बात करें तो यहां भी कई जिलों में विभाग की तरप से तेज बारिश के साथ-साथ भीषण बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को घरों में रहने की विभाग की तरफ से सलाह दी गई है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

पूर्वोतर में विभाग के अलर्ट से हलचल तेज

पूर्वोतर के राज्यों में भी विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है, जो एक चिंता का सबब है। सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मनीपुर समेत कई जगहों पर विभाग ने छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को घरों से ना निकलने की सलाह दी गई है। बता दें कि अप्रैल के शुरूआत में ही मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

Rain Alert 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 12, 2026