---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : करवाचौथ पर चांदी की रफ्तार के आगे सोने की चमक पड़ी फीकी, जानें आज के गोल्ड -सिल्वर के ताज़ा रेट्स

Gold-Silver Price Today : करवाचौथ पर चांदी की कीमतों में आया उछाल तो वहीं सोना रहा स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है इनके ताजा रेट्स

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 1, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : देश भर में करवाचौथ के त्यौहार की धूम है। यही कारण है कि भारतीय सर्राफा बाजार में आज के दिन सोने के दाम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।

ताजा सोने के भाव की बात करें तो फिलहाल सोना 61 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चल रहा है। तो वहीं चांदी का भाव 71 हजार रुपए प्रति किलो से ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 61238 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71805 रुपए प्रति किलो है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार की शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोने का दाम 61,238 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जोकि आज सुबह 6,1238 रुपए ही रहा है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोने के दाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं है। जबकि चांदी पहले से सस्ती हुई है।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह 99.9% शुद्ध होता हैं वहीं 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 91% शुद्ध होता है। बता दें कि 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे कि तांबा चांदी सिंह मिलकर जेवर तैयार किए जाते हैं जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है। लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाए जाते। बता दें कि ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में ही सोना बाजार में बेचते हैं।

सोनी को खरीदते समय उसकी क्वालिटी का ध्यान जरूर रखते हैं। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। तो आप बाजार में जब भी सोना खरीदने जाएं। तो उस पर हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। बता दे की हॉलमार्क का निशान सोने की सरकारी गारंटी माना जाता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं रेट

अगर आप सोना और चांदी के बारे में सही जानकारी लेना चाहते हैं या फिर उनके सही दामों के बारे में डिटेल लेना चाहते हैं तो आप इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की ऑफिशल वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर दोनों धातुओं के सही दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

इनकी https://ibjarates.com/ वेबसाइट पर आपको सोना चांदी के सही दामों की जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि इस वेबसाइट पर हर रोज सोने चांदी के दामों को अपडेट किया जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स के हेल्पलाइन नंबर 8955664433 पर कॉल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gold Investment

अप्रैल 5, 2025

दिसम्बर 19, 2023

दिसम्बर 18, 2023

दिसम्बर 17, 2023

दिसम्बर 14, 2023

दिसम्बर 13, 2023