---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : त्योहारों के मौसम में सोने चांदी के दामों में लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today : त्योहारों के मौसम में सोने चांदी के दामों में लगा ब्रेक, जानें क्या है ताजा भाव

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 6, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के दाम में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। बता दें कि भारत में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 56,650 रुपए है। तो वहीं बीते दिन इसका भाव 56,650 ही था यानी की दाम स्थिर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत आज 61,790 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 61, 790 रुपए ही था।

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 61,790 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70910 रुपए प्रति किलो है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 56,550 रुपये है। राजधानी में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 61,680 है।

जानें अपने शहर में सोना- चांदी के भाव

गाजियाबाद में सोने के भाव 22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 56,650 है, वहीं 24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-61,790 है। नोएडा में सोने के भाव 56,650 (22 कैरट) है वहीं 61,790 (24 कैरट) के भाव हैं।

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 75,000. वहीं, ये दाम कल 75,000 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम स्थिर हैं.

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह 99.9% शुद्ध होता हैं वहीं 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 91% शुद्ध होता है। बता दें कि 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे कि तांबा चांदी सिंह मिलकर जेवर तैयार किए जाते हैं जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है। लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाए जाते। बता दें कि ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में ही सोना बाजार में बेचते हैं।

सोनी को खरीदते समय उसकी क्वालिटी का ध्यान जरूर रखते हैं। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। तो आप बाजार में जब भी सोना खरीदने जाएं। तो उस पर हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। बता दे की हॉलमार्क का निशान सोने की सरकारी गारंटी माना जाता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं रेट

अगर आप सोना और चांदी के बारे में सही जानकारी लेना चाहते हैं या फिर उनके सही दामों के बारे में डिटेल लेना चाहते हैं तो आप इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की ऑफिशल वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर दोनों धातुओं के सही दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

इनकी https://ibjarates.com/ वेबसाइट पर आपको सोना चांदी के सही दामों की जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि इस वेबसाइट पर हर रोज सोने चांदी के दामों को अपडेट किया जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स के हेल्पलाइन नंबर 8955664433 पर कॉल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gold Investment

अप्रैल 5, 2025

दिसम्बर 19, 2023

दिसम्बर 18, 2023

दिसम्बर 17, 2023

दिसम्बर 14, 2023

दिसम्बर 13, 2023