---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : धनतेरस से ठीक पहले सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today : आज ही जाकर सोना–चांदी की करें खरीदारी, त्योहार से पहले दोनों में आई गिरावट, जानें ताजा रेट्स

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 8, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 8, 2023 5:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : दिवाली और धनतेरस को बस अब कुछ ही समय रह गया है। त्योहारों के करीब आते ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी आज सस्ता हो गया है। बता दें कि सोना सस्ता होने के बाद भी इसकी कीमत 60 हजार प्रति 10 ग्राम के पर चल रही है। वहीं चांदी का भाव फिलहाल 71 हजार प्रति किलो से ज्यादा है।

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60,772 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71,286 रुपए प्रति किलो है।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर

कई लोग बाजार में सोना खरीदने तो जाते हैं लेकिन उनको इस बात की जानकारी नहीं होती कि आखिरकार 22 कैरेट और 24 कैरेट के सोने में क्या अंतर है। अगर 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह 99.9% शुद्ध होता हैं। तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 91% शुद्ध होता है। इसके साथ ही जानकारी के लिए बता दें कि 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे कि तांबा चांदी जिंक मिलकर जेवर तैयार किए जाते हैं। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है। बाजार में ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में ही सोना बेचते हैं।

यदि आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो उसकी क्वालिटी का ध्यान रखें। बता दें कि आपको हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप बाजार में जब भी सोना खरीदने जाते हैं। तो उस पर हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। हॉलमार्क का निशान होने की वजह से आपको सरकारी गारंटी मिलती है।

ऐसे चेक कर सकते हैं रेट

जैसा की सभी को पता है कि सोना चांदी के दामों में आए दिन गिरावट और बढ़ोतरी देखने को मिलती रहती है। अगर आपको सोना चांदी के बारें में सही जानकारी लेनी है या उनके सही दामों के बारें में जानना है, तो आप इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की ऑफिशल वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर दोनों धातुओं के सही दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

इनकी https://ibjarates.com/ वेबसाइट पर आपको सोना चांदी के सही दामों की जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि इस वेबसाइट पर हर रोज सोने चांदी के दामों को अपडेट किया जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स के हेल्पलाइन नंबर 8955664433 पर कॉल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gold Investment

अप्रैल 5, 2025

दिसम्बर 19, 2023

दिसम्बर 18, 2023

दिसम्बर 17, 2023

दिसम्बर 14, 2023

दिसम्बर 13, 2023