---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : धनतेरस पर जमकर करें सोना-चांदी की खरीदारी, आज दोनों के दामों में आई गिरावट, यहाँ देखें ताज़ा रेट्स

Gold-Silver Price Today : धनतेरस पर जमकर करें सोना-चांदी की खरीदारी, आज दोनों के दामों में आई गिरावट, जाने क्या है गोल्ड सिल्वर के ताजा भाव

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 10, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : दिवाली के शुभ मौके पर सोना चांदी खरीदना काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है यदि आप दीपावली के अवसर पर सोना चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम आपको बता देते हैं कि आखिरकार आपके यहां पर सोना चांदी के इस समय क्या भाव चल रहे हैं।

सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट

जानकारी के लिए बता दें कि आज सोने की कीमत 164 रुपए गिरकर 59,845 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 164 रुपए यानी कि 0.27% की गिरावट के साथ 59,845 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। जिसमें 12, 212 लॉट का कारोबार हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की बात करें। तो न्यूयॉर्क में 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,951.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औसत पर कारोबार कर रहा था।

वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी की चमक पहले से कम हुई है यानी की चांदी में 690 की गिरावट आई है जिसके बाद अब चांदी 70, 360 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 690 रुपए या 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,360 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जिसमें करीब 22,364 लॉट का कारोबार हुआ है।

अपने शहर में जानें सोने के दाम


दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,760 रुपये है।


नोएडा में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,910 रुपये है।

मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,760 रुपये है।

चैन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,250 रुपये है।

कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,760 रुपये है।

बेंगलुरु में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,760 रुपये है।

केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,760 रुपये है।

पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,810 रुपये है।

सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,810 रुपये है।

चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,910 रुपये है।

लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,910 रुपये है

ऐसे चेक कर सकते हैं रेट

अगर आप सोना और चांदी के बारे में सही जानकारी लेना चाहते हैं या फिर उनके सही दामों के बारे में डिटेल लेना चाहते हैं। तो आप इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की ऑफिशल वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर दोनों धातुओं के सही दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

इनकी https://ibjarates.com/ वेबसाइट पर आपको सोना चांदी के सही दामों की जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि इस वेबसाइट पर हर रोज सोने चांदी के दामों को अपडेट किया जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स के हेल्पलाइन नंबर 8955664433 पर कॉल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gold Investment

अप्रैल 5, 2025

दिसम्बर 19, 2023

दिसम्बर 18, 2023

दिसम्बर 17, 2023

दिसम्बर 14, 2023

दिसम्बर 13, 2023