---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : सोने के दामों में महज इतने पैसों की हुई बढ़ोतरी, जानें क्या हैं इनके ताजा भाव

Gold-Silver Price Today : सोने के दामों में महज इतने पैसों की हुई बढ़ोतरी, जानें क्या हैं इनके ताजा रेट

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 29, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने मिली है। हालांकि इस बार सोने के दामों में हुई बढ़ोतरी को जानकर आपको हैरानी होगी।

सोना चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार सोने के दामों में महज 100 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद फिलहाल सर्राफा बाजार में सोने के 62,750 रूपये प्रति 10 ग्राम भाव हो गए हैं।

वहीं अगर चांदी के रेट्स की बात की जाए तो बाजार में चांदी की कीमत 78,200 प्रति किलोग्राम है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव मंगलवार को 100 रुपये की तेजी के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर

कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि आखिरकार 24 कैरेट और 22 कैरेट के गोल्ड में क्या अंतर होता है। उनकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 कैरेट गोल्ड बिल्कुल 99.9% शुद्ध होता हैं। वहीं 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 91% शुद्ध होता है। जानकारी के लिए बता दें कि 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे कि तांबा, चांदी, जिंक आदि को मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। जबकि 24 कैरेट सोने में बिल्कुल भी कोई मिलावट नहीं होती है। ये एक दम शानदार सोना होता है। ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट के आभूषण नहीं बनाए जाते हैं। आपको सुनार की दुकान पर ज्यादातर 22 कैरेट सोने के ही आभूषण मिलेंगे।

सोनी को खरीदते समय उसकी क्वालिटी का ध्यान जरूर रखते हैं। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। तो आप बाजार में जब भी सोना खरीदने जाएं। तो उस पर हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। बता दे की हॉलमार्क का निशान सोने की सरकारी गारंटी माना जाता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं रेट

आप सोना चांदी के दामों की सही जानकारी लेना चाहते हैं तो आप इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की ऑफिशल वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर दोनों धातुओं के सही दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको सोना चांदी के सही और लेटेस्ट दाम देखने को मिल जाएंगे।

बता दें कि इस https://ibjarates.com/ वेबसाइट पर आपको सोना चांदी के सही दामों के साथ-साथ उसके लेटेस्ट अपडेट के बारे में भी जानकारी बहुत ही आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि इस वेबसाइट पर हर रोज सोने चांदी के दामों को अपडेट किया जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स के हेल्पलाइन नंबर 8955664433 पर कॉल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gold Investment

अप्रैल 5, 2025

दिसम्बर 19, 2023

दिसम्बर 18, 2023

दिसम्बर 17, 2023

दिसम्बर 14, 2023

दिसम्बर 13, 2023