2026 Tata Nexon: इंडिया की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक टाटा नेक्सन ने बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जमकर ग्राहकों का दिल जीता। वैसे तो कार कंपनियां लगातार अपने अपकमिंग गाड़ियों पर काम करती रहती हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स पैसेजर्स व्हीकल्स अपनी आगामी कार को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 2026 टाटा नेक्सन की टेस्टिंग जोरो-शोरों से चल रही है। इसकी कुछ खास बारीकियों की जानकारी लीक हुई है, जिसने इंटरनेट को हिला दिया है।
2026 टाटा नेक्सन में मिल सकते हैं ये दमदार अपग्रेड्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग 2026 टाटा नेक्सन एसयूवी का बाहरी लुक लगभग समान ही रखा जा सकता है। हालांकि, फिर भी क्रोम डिजाइन और लाइटिंग में सुधार देखने को मिल सकता है। आगामी एसयूवी में नए डिजाइन की ग्रिल, नई एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, रियर स्पॉइलर और 18 इंच के नए अलॉय व्हील्स शामिल किए जा सकते हैं। कुल मिलाकर कंपनी इसका एक्सटीरियर फ्यूचर रेडी और अधिक प्रीमियम रख सकती है।
वहीं, इसके केबिन की बात करें, तो इसमें नई थीम के साथ डैशबोर्ड, बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, स्टाइलिश अपहोल्स्ट्री, पावर विंडो, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो एबियंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटो एयर प्यूरीफायर और नेविगेशन के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी का विकल्प शामिल करने की उम्मीद है। उधर, गाड़ी में मिलने वाली सुरक्षा खूबियों की बात करें, तो इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, सीट बेल्ट अलर्ट, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस सुइट की सुविधा को भी जोड़ने की योजना है।
2026 टाटा नेक्सन में मिल सकता है नया इंजन कॉम्बिनेशन
आगामी 2026 टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी के पावरट्रेन की बात करें, तो दावा किया जा रहा है कि इसमें कुछ बड़ा बदलाव नहीं होगा। ऐसे में इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और सीएनजी वेरिएंट भी एक बार फिर से दिया जा सकता है। हालांकि, नई नेक्सन में सीएनजी के साथ एएमटी यानी ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जा सकता है। यह ऑप्शन वर्तमान नेक्सन एसयूवी में नहीं है।
क्या है संभावित लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल?
कई लीक्स की मानें, तो 2026 टाटा नेक्सन गाड़ी को इस साल के मध्य तक यानी जून से जुलाई तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की उम्मीद है। वहीं, इसका अनुमानित दाम 7 से 15 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जा सकता है। हालांकि, टाटा मोटर्स ने इस बाबत अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं किया है।






