---Advertisement---

2026 Yamaha Fascino 125: महिलाओं को खूब पसंद आएगा यह हाइब्रिड स्कूटर, धाकड़ खूबियां जानकर पलभर में बना लेंगे खरीदने का प्लान!

2026 Yamaha Fascino 125: भारतीय बाजार में 2026 यामाहा फैसिनो 125 हाइब्रिड स्कूटर को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ काफी नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 16, 2026 5:38 अपराह्न

2026 Yamaha Fascino 125
Follow Us
---Advertisement---

2026 Yamaha Fascino 125: अगर बजट फ्रेंडली प्राइस में एक हाइब्रिड स्कूटर खरीदने का मौका मिल रहा है, तो आपको जरूर खरीदना चाहिए। जी हां, यामाहा टू व्हीलर कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर यामाहा फैसिनो 125 को हाइब्रिड तकनीक के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। दो पहिया वाहन कंपनी ने अपने नए हाइब्रिड स्कूटर में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक को अपडेट किया है। ऐसे में इसकी खूबियां महिलाओं को काफी आकर्षित कर सकती है। कम्यूटर सेगमेंट में यह स्कूटर काफी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

2026 यामाहा फैसिनो 125 स्कूटर का स्टाइलिश डिजाइन

अगर 2026 यामाहा फैसिनो 125 हाइब्रिड स्कूटर के डिजाइन की बात करें, तो इसके पिछले हिस्से में अब एक छोटी टेललाइट और अलग से टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। यह पिछले डिजाइन से एक बदलाव है, जिसमें टेललाइट और टर्न इंडिकेटर एक साथ जुड़े हुए थे। इस बदलाव के अलावा, स्कूटर का कुल मिलाकर डिजाइन पहले जैसा ही है।

कंपनी ने डिजाइन के मामले में फैसिनो स्कूटर की आत्मा को बरकरार रखा है। मगर फिर भी इसका स्टाइलिश लुक काफी राइडर का दिल जीत सकता है। इसमें रेट्रो के साथ मॉडर्न लुक देखने को मिलता है। नए मॉडल में नए मैट कलर और ग्राफिक्स को जोड़ा गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट के साथ डीआरएलएस दिए गए हैं।

2026 यामाहा फैसिनो 125 स्कूटर की जानदार खूबियां

वहीं, 2026 यामाहा फैसिनो 125 हाइब्रिड स्कूटर के कंफर्ट और फीचर्स की बात करें, तो इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम, मल्टीफंक्शन की स्विच, आरामदायक चौड़ी सीट और 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज की सुविधा दी गई है। कंपनी ने इसमें कई दमदार खूबियों को शामिल किया है।

इसमें कलर टीएफटी मीटर, टीबीटी नेविगेशन, ब्लूटूथ वाए कनेक्टिविटी के साथ ऐप, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी फैसिलिटी को शामिल किया गया है। नए मॉडल का वजन करीब 99kg है, इसलिए इसे हैंडल करना आसान है। यही वजह है कि महिलाएं भी इसे सरलता के साथ रोड पर दौड़ा सकती हैं। ट्रैफिक और पार्किंग में बहुत सुविधाजनक साबित हो सकता है।

जानें इंजन पावर और प्राइस डिटेल

उधर, 2026 यामाहा फैसिनो 125 हाइब्रिड स्कूटर के इंजन क्षमता की बात करें, तो इसमें 125सीसी का ब्लू कोर हाइब्रिड तकनीक दी गई है। यह 8.2ps की पावर और 10.3Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें ऑटोमैटिक स्टार्ट और स्टॉप सिस्टम को शामिल किया गया है। इससे पेट्रोल की बचत होती है और राइडिंग काफी स्मूद रहती है। यह स्कूटर लगभग 50–55 km/l माइलेज दे सकता है। इसकी कीमत 76500 से 95000 रुपये तक एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026