---Advertisement---

Best Mileage Cars: Maruti, Tata सहित ये गाड़ियां देती हैं बढ़िया माइलेज के साथ टॉप क्लास फीचर्स, देखें लिस्ट

Best Mileage Cars: यहां 5 ऐसी गाड़ियों के बारे में बताया गया है। जिनको कम दाम में बढ़िया माइलेज के साथ लिया जा सकता है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 16, 2023 2:04 अपराह्न

Best Mileage Cars
Follow Us
---Advertisement---

Best Mileage Cars: बजट में गाड़ी खरीदना हर किसी के लिए एक मुश्किल टास्क है क्योंकि मार्केट में ढ़ेरों गाड़ियां मौजूद हैं जो लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं और दूसरे नंबर पर बात बढ़िया माइलेज देने वाली गाड़ी खरीदने की भी होती है। जो हमें और ज्यादा सवालों के बीच फंसा देती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बेस्ट माइलेज कार (Best Mileage Cars) लेकर आए हैं। जो कम कीमत में बढ़िया माइलेज देने की क्षमता के साथ आती हैं। लिस्ट में Maruti, Tata सहित कई कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं।

Tata Nexon का माइलेज और फीचर्स

टाटा नेक्सन में 1199 सीसी से लेकर टॉप वेरिएंट में 1497 सीसी का इंजन प्रदान किया जाता है। इसको पेट्रोल और डीजल दोनों ही विकल्पों के साथ लिया जा सकता है। साथ ही ये मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ आती है। ये गाड़ी 23.64 किमी/प्रतिलीटर का माइलेज निकालकर देने की क्षमता रखती है।

Maruti Wagon R

मारुति की तरफ से आने वाली ये गाड़ी भी आपके लिए परफेक्ट विकल्प साबित हो सकती है। इसको कम कीमत में बढ़िया माइलेज के साथ लिया जा सकता है। ये गाड़ी पेट्रोल से चलने पर 25.19 किमी/प्रतिलीटर और सीएनजी के साथ 34.05 किमी/प्रतिलीटर का माइलेज दे सकती है।

Maruti S-Presso

4 लोगों की सिटिंग कैपिसिटी के साथ आने वाली ये हैचबैक 24.12 पेट्रोल के साथ और सीएनजी के साथ 32.73 का माइलेज दे सकती है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 55.92 बीएचपी की शक्ति निकालने की क्षमता रखता है। इसको भी मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ कंपनी ऑफर करती है।

Tata Punch हो सकती है परफेक्ट

टाटा मोटर्स इस गाड़ी को माइक्रो एसयूवी के तौर मार्केट में पेश करता है। इसमें ARAI प्रमाणित माइलेज 20.09 किमी/प्रतिलीटर का है जबकि सीएनजी के साथ बढ़कर ये 26.99 किमी/प्रतिलीटर तक चला जाता है।

Tata Tiago भी बेस्ट माइलेज कार

माइलेज कार तलाश रहे लोगों के लिए ये कार भी बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है। इसको कम कीमत में खरीदकर आप अपने घर ला सकते हैं। इसमें 19 किमी/प्रतिलीटर का माइलेज मिलता है।

खरीदने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें। यहां सिर्फ जानकारी के मकसद से बताया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026