---Advertisement---

तगड़े सेफ्टी फीचर्स के साथ सामने आई Honda e:Ny1 Electric SUV, सिंगल चार्ज पर तय करेगी 412KM का सफर!

Honda e:Ny1 Electric SUV: भारत समेत दुनियाभर में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ रहा है। ऐसे में इंडिया में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी हुंडई और एमजी जैसी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों को उतारने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में होंडा का भी नाम जुड़ गया है। आपको बता दें कि होंडा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 17, 2023 12:55 अपराह्न

Honda e:Ny1 Electric SUV
Follow Us
---Advertisement---

Honda e:Ny1 Electric SUV: भारत समेत दुनियाभर में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ रहा है। ऐसे में इंडिया में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी हुंडई और एमजी जैसी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों को उतारने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में होंडा का भी नाम जुड़ गया है। आपको बता दें कि होंडा भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसी बीच होंडा ने अपनी एक जबरदस्त कार को उतार दिया है।

Honda e:Ny1 Electric SUV की जानकारी

बताया जा रहा है कि होंडा ने अपने बी सेगमेंट में Honda eNy1 Electric SUV को प्रदर्शित किया है। होंडा ने इस कार को e:Ny प्लेटफॉर्म पर बनाया है। होंडा ने इसमें काफी अलग फीचर्स दिए हैं। इस कार का लुक देखने पर लगता है कि इस कार को होंडा एचआरवी की तरह बनाया गया है। कंपनी ने इस कार में नए डिजाइन का फ्रंट बंपर दिया है। वहीं, आगे की ग्रिल को बंद कर दिया है। कार के आगे की ओर स्लीक हैडलाइट्स दी गई है। इसके अलावा इसमें बड़े टेल लैंप और चौड़ा टेलगेट दिया गया है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

Honda e:Ny1 Electric SUV के संभावित फीचर्स

इस कार का लुक काफी अलग देने के लिए कंपनी ने इसकी साइड में ब्लैक कैडिंग दी है। इसके साथ ही इसे एक स्पोर्टी लुक दिया ग्या है। कंपनी ने इस कार को डबल टोन लुक के साथ एक प्रीमियम टच दिया गया है। Honda e:Ny1 Electric SUV में 15.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही एलईडी हैडॉलाइट्स, ब्लैक डैशबोर्ड और एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, एबीएस के साथ ईबीडी, फ्लोटिंग डिजिटल कलस्टर इंस्ट्रूमेंट, एडीएस और एयरबैग्स दिए गए हैं।

मॉडलHonda e:Ny1 Electric SUV
बैटरी62KWH
ताकत201bhp
टॉर्क310nm
रेंज412km

कैसा हो सकता है पावरट्रेन

इस कार में 62KWH की बैटरी पैक दी गई है। इतनी क्षमता पर ये कार 201bhp की ताकत और 310nm का टॉर्क दिया गया है। सिंगल चार्ज पर इसे 412km की रेंज तक चलाया जा सकता है। 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इस कार की लॉन्च की जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि इसे पहले जापान और यूरोपीय बाजार में पेश किया जाएगा। भारत में इस कार की शुरुआती कीमत 25 से 30 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026