---Advertisement---

KTM 390 Adventure X: ऑफरोडिंग के लिए मजबूत व्हील, बेहतर सस्पेंशन और कंफर्ट के साथ केटीएम की धांसू बाइक ने किया धमाका

KTM 390 Adventure X: केटीएम कंपनी ने अपनी नई ऑफरोडिंग बाइक में मजबूत व्हील के साथ बेहतर सस्पेंशन सेटअप दिया है। इस मोटरसाइकिल में दमदार इंजन देखने को मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 6, 2025 11:08 पूर्वाह्न

KTM 390 Adventure X
Follow Us
---Advertisement---

KTM 390 Adventure X: अगर आप एडवेंचर बाइक राइडिंग के शौकीन हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज बाइक कंपनी केटीएम ने अपनी जबरदस्त मोटरसाइकिल केटीएम 390 एडवेंचर एक्स को मार्केट में उतार दिया है। इस बाइक में नए डिजाइन के साथ काफी खास खूबियां देखने को मिलती हैं। ऑफरोडिंग के लिए इसमें मजबूत व्हील सेटअप दिया गया है। ऐसे में टूटी-फूटी सड़कों पर आसानी से राइडिंग की जा सकेगी। बाइक के आगे का व्हील 19 इंच का और पीछे का 17 इंच का ट्यूबलैस अलॉय व्हील मिलता है। आइए आगे जानते हैं इसकी धमाकेदार खूबियों की डिटेल।

KTM 390 Adventure X में मिलता है बेहतर सस्पेंशन सेटअप

मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी केटीएम ने दावा किया है कि केटीएम 390 एडवेंचर एक्स बाइक में बिना किसी परेशानी के पूरे दिन राडइिंग कर सकते हैं। इस दौरान राइडर को पूरा आराम मिलेगा। बाइके बीचों-बीच प्रोजेक्टर एलईडी हैडलाइट के साथ एलईडी डीआरएलएस दिया गया है। बाइक में ट्रांसपेरेंट वाइसर भी देखने को मिलता है।

कंपनी ने ऑरेंज के साथ सफेद रंग में इसे उतारा है। कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतर सस्पेंशन दिया गया है। मोटरसाइकिल के फ्रंट व्हील में यूएसडी फ्रोक्स और रियर में 10 स्टेप प्रीलोड एडजेस्टेबल सस्पेंशन मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें 399cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 43bhp की ताकत और 39nm का टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

स्पेक्सकेटीएम 390 एडवेंचर एक्स
इंजन399cc
पावर43bhp
टॉर्क39nm
ट्रांसमिशन6 स्पीड

केटीएम 390 एडवेंचर एक्स बाइक में ऑफरोड एबीएस फीचर

अगर आप किसी आरामदायक एडवेंचर बाइक को तलाश रहे हैं तो KTM 390 Adventure X बाइक आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। केटीएम की इस धमाकेदार बाइक में ऑफरोड एबीएस फीचर मिलता है। इस सुविधा की वजह से राइडर्स को काफी आरामदायक सफर मिलता है। इस फीचर का यह फायदा है कि इसमें बेहतर ब्रेकिंग के साथ क्विकशिफ्टर्स की सुविधा दी गई है।

बाइक में टीएफटी स्क्रीन के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। केटीएम की इस बाइक की एक्सशोरुम कीमत 291140 रुपये दिल्ली है। इस एडवेचर मोटरसाइकिल की टक्कर Royal Enfield Himalayan 450 और BMW G 310 GS जैसी दमदार बाइक के साथ होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026