---Advertisement---

Maruti Suzuki Jimny का मैनुअल वेरिएंट बेस्ट है या ऑटोमेटिक, अगर पश्चताना नहीं तो बुक करने से पहले जरुर जान लें

Maruti Jimny Automatic vs Manual: बस कुछ ही दिनों बाद Maruti Jimny देश में लॉन्च होगी, लेकिन इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस कार को करने से पहले कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में से कौन सा विकल्प खरीदना ठीक ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 29, 2023 7:15 अपराह्न | Updated: मई 29, 2023 8:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maruti Jimny Automatic vs Manual: बस कुछ ही दिनों बाद Maruti Jimny देश में लॉन्च होगी, लेकिन इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस कार को करने से पहले कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में से कौन सा विकल्प खरीदना ठीक रहेगा। यह कार 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस 5 डोर ऑफ रोडिंग वाली एसयूवी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। तो आइए दोनों वेरिएंट के बीच का अंतर समझते हैं।

ये भी पढ़ें: क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग वाली Tata Punch में एक बार फिर लगी आग, यूजर का इस तरह फूटा गुस्सा

Maruti Jimny मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट

बता दें कि Maruti Jimny का 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है। लेकिन ग्राहकों  पर भी निर्भर करता है कि वे Jimny खरीदने के लिए उसे कैसे उपयोग करना चाहते हैं। क्योंकि जो लोग मैनुलअल ड्राइविंग को ज्यादा पसंद करते हैं, तो यह वेरिएंट उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। मगर आपको बता देते हैं कि इस कार का क्लच कंपनी की अन्य कारों की तुलना में थोड़ा हेवी है।

हालांकि गियर शिफ्ट करते समय ये काफी स्मूथ फील होता है और शहर में या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर इस्तेमाल करते वक्त ज्यादा हेवी नहीं लगता है। मगर आप लॉन्ग ड्राइव करते हैं तो इसका इस्तेमाल करना आपको थोड़ा थका देने वाला एक्सपिरियंस देगा। लेकिन हां ऑफरोडिंग करने और कभी-कभी लॉन्ग ड्राइव करने के लिए इसका मैनुअल गियरबॉक्स काफी अच्छा ऑप्शन है।

Maruti Jimny ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

Maruti Jimny का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के अलग फायदे हैं, क्योंकि इस वेरिएंट को ऑफ रोडिंग करते समय या सड़क पर चलाते समय काफी ज्यादा आसान है। इस वेरिएंट को ड्राइवर ऑफ-रोडिंग और ऑन-रोडिंग करते समय दोनों ही जगह आसानी से ट्यून कर सकते हैं। इसके अलावा ऑटोमेटिक वेरिएंट ट्रैफिक में भी आसानी से चलाई जा सकती है। मगर इस वेरिएंट में ऑफरोडिंग का ज्यादा मजा नहीं है,लेकिन इसे ड्राइव करना काफी ज्यादा आसान है। इस वेरिएंट में पुरानी कारों में मिलने वाला 4 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें कोई पैडल शिफ्टर नहीं है लेकिन आप इसके इसका सबसे निचले गियर को ‘2’ या ‘L’ मोड में लॉक कर सकते हैं।

दोनों कारों की माइलेज

Maruti Jimny का माइलेज कंपनी की दूसरी कारों की तरह नहीं है। इसका मैनुअल ट्रांसमिशन, ऑटोमेटिक वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा माइलेज देता है। वहीं इसका ऑटोमेटिक वेरिएंट काफी अच्छे से ड्राइव करने पर मुश्किल से 10 किमी/प्रति लीटर का माइलेज देता है।

ये भी पढ़ें: यूनिक डिजाइन वाले Equator 0.75 टन के पोर्टेबल Inverter AC को खरीदने का शानदार मौका, मिल रही 41 फीसदी की छूट

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026