Tata Sierra EV: देश के इलेक्ट्रिक फॉर व्हीलर सेगमेंट में टाटा मोटर्स की मौजूदा समय में लगभग 40 फीसदी की हिस्सेदारी है। देसी वाहन कंपनी टाटा ने हाल ही में टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट एसयूवी को लॉन्च किया है। ऐसे में आने वाले टाइम में टाटा को इसका फायदा मिल सकता है। साथ ही ग्राहकों के बीच टाटा की गाड़ियों को लेकर भरोसा काफी बढ़ गया है। ऐसे में कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को उतार सकती है। कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाटा सिएरा फ्यूल एसयूवी को मिली सफलता के बाद अब कंपनी इसका ईवी मॉडल भी जल्द ही उतार सकती है।
Tata Sierra EV का डिजाइन और खूबियां होंगी सबसे जुदा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा सिएरा ईवी कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। इसमें डिजाइन, धांसू केबिन फीचर्स और सेफ्टी के लिए कई हाईटेक खूबियों को शामिल करने की योजना है। लेटेस्ट लीक्स में बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें नए लुक के साथ फ्रंट बंपर, नए डिजाइन की एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस आ सकती हैं। साथ ही 19 इंच के अलॉय व्हील्स शामिल करने की उम्मीद है।
वहीं, इंटीरियर में नई थीम के साथ ड्यूल टोन डैशबोर्ड पैनल जोड़ा जा सकता है। कंपनी इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, पावर विंडो, एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, पैनॉरमिक सनरुफ, व्हीकल टू व्हीकल चार्जिंग सपोर्ट, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ पावरफुल साउंड सिस्टम शामिल करने की संभावना है।
टाटा सिएरा ईवी में मिल सकती हैं धांसू सेफ्टी और रेंज
कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा सिएरा ईवी मॉडल में सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। कंपनी इसमें 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, टीपीएमएस, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी और लेवल-2 एडीएएस पैक को शामिल किया जा सकता है। वहीं, इसमें 65kWh की बड़ी बैटरी को जोड़ने की योजना है। यह बैटरी सिंगल चार्ज पर फुल क्षमता के साथ लगभग 500KM की रेंज प्रदान कर सकती है। इसका स्टैडर्ड चार्जर तकरीबन 6 घंटे में इलेक्ट्रिक एसयूवी को फुल चार्ज कर सकता है। जबकि इसका 120kw का डीसी चार्जर सिर्फ 2 घंटे में ही गाड़ी को फुल चार्ज करने की क्षमता के साथ आ सकता है।
जल्द हो सकती है लॉन्च, जानें लीक प्राइस
हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा अपनी आगामी सिएरा ईवी को जून तक भारतीय बाजार में उतार सकती है। इसका संभावित प्राइस 20 से 25 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की आशंका है। हालांकि, अभी तक देसी कार निर्माता की तरफ से इस बाबत में कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है।






