---Advertisement---

SUV सेगमेंट की बादशाह है Toyota Fortuner, रोड पर निकलते ही थम जाती हैं लोगों की धड़कनें

Toyota Fortuner: दुनिया की मशहूर कार बनाने वाली कंपनी टोयोटा की फेमस फॉर्च्यूनर अपने दमदार लुक के साथ ही शानदार फीचर्स के लिए भी जानी जाती है। जानिए क्या है इस SUV की खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 19, 2023 11:11 पूर्वाह्न

Toyota Fortuner
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Fortuner SUV: इंडियन ऑटो मार्केट में इस वक्त एसयूवी (SUV) की काफी भारी डिमांड बनी हुई है। यही वजह है कि भारत में काफी लोग बड़ी गाड़ी खरीदने जाते वक्त SUV पर एक नजर जरूर डालते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों नई SUV खरदीने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि भारतीय ऑटो बाजार में टोयोटा से लेकर महिंद्रा और एमजी मोटर्स तक की कई एसयूवी कारें मौजूद हैं। ऐसे में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) उन एसयूवी में गिनी जाती है, जो अपने दमदार लुक के साथ बढ़िया मजबूती के लिए काफी मशहूर है।

Toyota Fortuner का SUV सेगमेंट पर कब्जा

जापान की कार निर्माता कंपनी की टोयोटा फॉर्च्यूनर अपनी कई खूबियों के लिए जानी जाती है। भारत में इस कार को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि इसकी बिक्री भी अच्छी होती है। ऑटो मार्केट में इस एसयूवी का दबदबा ऐसा है कि ये जहां से भी गुजरती है तो वहां का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। ये कार पहली बार साल 2009 में लॉन्च की गई थी।

ये भी पढ़ें: जबरदस्त कार कलेक्शन के लिए हो जाएं तैयार, दुनिया की सबसे महंगी Bugatti Supercars के साथ PUBG मचाएगा धूम

Toyota Fortuner 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें 4×4 एमटी, 4×2 एटी, 4×2 एमटी, लीजेंडर 4×2 एटी और 4×4 एटी वेरिएंट शामिल है। कंपनी ने इसे दो मजबूत पावरस्ट्रेन के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन और 2.8 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है।

Toyota Fortuner के धमाकेदार फीचर्स

मॉडलToyota Fortuner
इंजन2694cc
बॉडी टाइपSUV
ताकत163.6bhp
ट्रांसमिशनमैनुअल
फ्यूल टाइपपेट्रोल-डीजल

Toyota Fortuner में काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एंड्राइड कार प्ले के साथ एप्पल कार प्ले का विकल्प दिया गया है। इसमें 8 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें कार कनेक्टेड तकनीक, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ड्राइव मोड्स, वॉयरलेस चार्जिंग स्पोर्ट, इंजन स्टार्ट और स्टॉप बटन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसमें  सिक्योरिटी के लिए एबीडी के साथ एबीएस तकनीक, रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ब्रेक असिस्ट के साथ वीएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल और मॉडर्न 7 एयरबैग्स दिए गए हैं।

Toyota Fortuner का सीधा मुकाबला

इसकी कीमत की बात करें तो ये एसयूवी 38.92 लाख की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत के साथ आती है। इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरुम कीमत 60.86 लाख रुपये है। इंडियन कार मार्केट में इस कार का सीधा मुकाबला एमजी ग्लोस्टर, महिंद्रा अल्ट्रोज, फॉक्सवैगन टाइगुन ऑलस्पेस और इसुजू जैसी कारों से है।

ये भी पढ़ें: सुपरकार को टक्कर देती है ये तीन पहिए वाली ये POLARIS SLINGSHOT R बाइक, स्पीड के आगे घोड़ा भी फेल!

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026