---Advertisement---

Upcoming Electric Cars in India 2025: Hyundai Exter EV समेत ये 3 इलेक्ट्रिक कारें कर सकती हैं धमाका, इन खूबियों से होंगी लैस!

Upcoming Electric Cars in India 2025: साल 2025 में इलेक्ट्रिक कार बाजार में हुंडई, मारुति और टाटा की नई ईवी कार बड़ी एंट्री ले सकती है। फटाफट जानिए इनकी लेटेस्ट अपडेट।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 18, 2024 8:45 पूर्वाह्न

Upcoming Electric Cars in India 2025
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Electric Cars in India 2025: देश में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वाहन निर्माता इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) में शानदार तकनीक, फीचर्स और ज्यादा रेंज देने पर जोर दे रहे हैं। साल 2025 में भारत में आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां (Upcoming Electric Cars in India 2025) ग्रैंड एंट्री ले सकती हैं। इनमें हुंडई की Hyundai Exter EV, मारुति सुजुकी की WagonR EV (eWX) और टाटा मोटर्स की Tata Altroz EV शामिल है। इस खबर में जानिए इन कारों में क्या-क्या खास मिल सकता है, चलिए पढ़ते हैं।

Hyundai Exter EV की संभावित रेंज (Upcoming Electric Cars in India 2025)

साउथ कोरिया की कार मेकर हुंडई अपनी एसयूवी कारों के लिए काफी फेमस है। ईवी सेगमेंट में कंपनी अपनी मशहूर माइक्रो एसयूवी हुंडई एक्सटर ईवी (Hyundai Exter EV) को 2025 में लॉन्च कर सकती है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि ईवी की खूबियां लगभग आईसीई मॉडल जैसी ही होंगी। इस ईवी कार में 40KWH की बैटरी मिल सकती है। यह सिंगल चार्ज पर 350KM की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

WagonR EV (eWX) की अनुमानित डिटेल (Upcoming Electric Cars in India 2025)

देश की बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) WagonR EV (eWX) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी WagonR कार की तरह ही इसका डिजाइन तैयार कर सकती है। इसमें 60KWH के बैटरी पैक के साथ 550KM की रेंज मिलने की संभावना है। इसे साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की भी कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं है।

Tata Altroz EV की संभावित जानकारी

टाटा मोटर्स बीते काफी समय से ईवी सेगमेंट में धमाल मचा रही है। ऐसे में कंपनी Tata Altroz EV पर तेजी से काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ईवी कार में दो बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। 26KWH बैटरी पैक एक बार चार्ज होने के बाद 270KM की रेंज दे पाएगी। वहीं, 30KWH बैटरी 300KM से अधिक की रेंज देगी। इसकी एक्सशोरुम कीमत 12 से 15 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक डिटेल नहीं है।

फिलहाल करना होगा इंतजार

अगर आप हुंडई एक्सटर ईवी, मारुति वैगनआर ईवी और टाटा अल्ट्रॉज ईवी का इंतजार कर रहे हैं तो ये वक्त थोड़ा लंबा हो सकता है। इन कारों में शानदार फीचर्स, डिजाइन और रेंज मिलने की उम्मीद है। मगर फिलहाल किसी तरह की कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026