---Advertisement---

Upcoming SUV: मार्केट में धुआं उड़ाने जल्द आ रही हैं Maruti और Tata समेत ये 5 Cars, फीचर्स जानकर खुश हो जाएगा आपका मन

Upcoming SUV: देश की कई बड़ी कार कंपनियां अपनी नई दमदार एसयूवी को लाने वाली है। इसमें टाटा मोटर्स से लेकर मारुति सुजुकी तक की कारें शामिल हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 27, 2023 5:02 अपराह्न

Upcoming SUV
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming SUV: भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। देश में लगातार SUV की बढ़ती मांग को लेकर कई कार कंपनियां अपनी नई एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। जानिए एक नजर में पूरी लिस्ट।

Maruti Suzuki Jimny

मारुति की इस कार का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, जिम्नी को इस साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है। ये 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में आ सकती है। इस कार में लो रेंज ट्रांसफर गियर तकनीक देखने को मिल सकती है।

Hyundai Ai3 SUV

हुंडई भारत में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए जल्द ही Hyundai Ai3 SUV को पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस कार में ग्रैंड आई10 का मजबूत पावरट्रेन दिया जा सकता है। वहीं, हुंडई ऑरा की तरह 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा। इसके सीएनजी वेरिएंट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Maruti Suzuki Fronx

इस लिस्ट में मारुति सुजुकी Fronx का भी नंबर आता है। कहा जा रहा है कि इस कार को अप्रैल में पेश किया जा सकता है। इस कार को 1.0 और 1.2 लीटर के दो इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इनमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, इस कार को 10 लाख से कम में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

New Citroen C3

नई सिट्रोएन को जल्ही ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। वहीं, इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 1 ऑटोमेटिक यूनिट को शामिल किया जाएगा।

New Tata Nexon Next Generation

टाटा की New Tata Nexon Next Generation में कई खूबियां दी जाएगी। इसमें 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। साथ ही 1.5 लीटर टर्बो चार्ज डीजल इंजन में पेश किया जा सकता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: कांग्रेस के 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे को मिला टिकट…देखें पूरी लिस्ट

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026