---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: दिल्ली से मेरठ की दूरी चंद मिनटों में होगी पूरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी अहम जानकारी; खासियत जान रह जाएंगे दंग

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश एक तेजी से विकास करने वाला राज्य बन चुका है, जिसने महज कुछ सालों में हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 22, 2026 2:10 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश एक तेजी से विकास करने वाला राज्य बन चुका है, जिसने महज कुछ सालों में हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इसका श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ को जाता है। अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश एक नया अध्याय लिख रहा है। इसके अलावा शिक्षा से  लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर जगह तेजी से विकास हो रहा है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को लेकर अहम जानकारी दी है। दरअसल दिल्ली से अब मेरठ की दिल्ली केवल कुछ मिनटों की रह गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

RRTS के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री – CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी क्रांतिधरा मेरठ में ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को गति प्रदान करेंगे, साथ ही आधुनिक कनेक्टिविटी के साक्षी बन रहे जनपद मेरठ को लगभग ₹12,930 करोड़ की विभिन्न विकास एवं लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करते हुए RRTS के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे। यह कदम एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए नई मिसाल स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री जी का उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है”।

दिल्ली से मेरठ के बीच चंद मिनटों में होगी पूरी

बता दें पीएम मोदी ने आरआरटीएस रेल कॉरिडोर के बाकी हिस्सों का आज उद्घाटन किया। बता दें कि दिल्ली से मेरठ की दूरी केवल अब 55 मिनट की हो जाएगी। सबसे खास बात है कि यह रूट कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन मेरठ से काम के सिलसिले, व्यापार के लिए दिल्ली आते है। उन्हें अभी मेरठ से दिल्ली आने में करीब 2से 3 घंटे की समय लग जाता है, क्योंकि बीच में कई जगहों पर जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। लेकिन नमो भारत ट्रेन के चलने से 82 किलोमीटर की दूरी केवल 55 मिनटों में पूरी हो सकेगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026