---Advertisement---

UP International Trade Show 2023: बड़ी प्रदर्शनी में Servokon दिखाएगा अपनी ताकत, ओडीओपी को लगेंगे पंख!

UP International Trade Show 2023: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पहली बार इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान एक जिला एक उत्पाद थीम को रखा गया है। इस दौरान सर्वोकॉन ब्रांड अपनी ताकत दिखाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 19, 2023 10:42 पूर्वाह्न

UP International Trade Show 2023
Follow Us
---Advertisement---

UP International Trade Show 2023: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बड़े समारोह का आयोजन होने जा रहा है। 21 से 25 सितंबर 2023 तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 (यूपीआईटीएस) (UP International Trade Show 2023) का आयोजन शुरू होगा। यूपी के इस पहले ट्रेड शो में प्रदेश के हर जिले से उद्दमी हिस्सा लेंगे। पांच दिन चलने वाले इस समारोह में ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) और जीआई-टैग उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दुनिया में ख्याति प्राप्त ब्रांड और भारत के प्रमुख सर्वो स्टेबलाइजर और अन्य प्रसिद्ध उत्पाद सर्वोकॉन भी इस आयोजन में शामिल होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये समारोह ग्रेटर नोएडा के इंडियन एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। ब्रांड के आइटम हॉल 14, स्टॉल एच1403/24 में प्रदर्शित होंगे।

UP International Trade Show 2023 की जानकारी

यूपीआईटीएस 2023 एक बीटूबी और बीटूसी समारोह है। ये मंच सामूहिक रूप से प्रदेश को गति देने वाले कई क्षेत्रों को एकसाथ लाएगा। इतना ही नहीं इस आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के शानदार खाने का भी लुत्भ उठाया जा सकेगा। खास बात ये है कि यहां पर मिलेट्स कैंटीन भी बनाई जाएगी। साथ ही मोटे अनाज से बने खाने को पेश किया जाएगा।

सर्वोकॉन एक शानदार कंपनी

सर्वोकॉन एक विश्वसनीय कंपनी है। इसने बड़े स्तर पर काम किया है। कंपनी ने इस दौरान अपने ग्राहकों को ऊच्चस्तर की सर्विस प्रदान की है। साथ ही अपने प्रोडकट्स में काफी तेजी से विस्तार किया है। बता दें किसर्वोकॉन की स्थापना 1990 के दशक में हुई थी। कंपनी ने इसके बाद से फिर कभी पीछे नहीं देखा। कंपनी ने अपने स्तर को उठाने के लिए हमेशा काम किया है। अपने दूरदर्शी संस्थापक, हाजी कमरूद्दीन के मार्गदर्शन में कंपनी अपनी परंपराओं के प्रति वफादार रही और उभरती प्रौद्योगिकियों को भी उदारतापूर्वक अपनाती रही। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026