---Advertisement---

AAP का कांग्रेस को बड़ा ऑफर, कहा-‘दिल्ली-पंजाब से रहो दूर, हम भी राजस्थान और MP में करेंगे सहयोग’

AAP: दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को एक बड़ा ऑफर दिया है। ये ऑफर चुनाव न लड़ने को लेकर है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 16, 2023 12:03 अपराह्न

AAP CONGRESS
Follow Us
---Advertisement---

AAP: दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को एक बड़ा ऑफर दिया है। ये ऑफर चुनाव न लड़ने को लेकर है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा ऑफर कौन देता है। लेकिन, AAP ने देश की सबसे पुरानी पार्टी को सच में ये ऑफर दिया है। AAP का कहना है कि अगर कांग्रेस दिल्ली और पंजाब से दूर रहती है तो हम भी राजस्थान और मध्य प्रदेश से दूर रहेंगे। AAP ने यहां दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तरफ इशारा किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में धान पर संकट! न बारिश न बिजली, कैसे होगी बुआई, CM Mann केंद्र को लिख चुके हैं पत्र

‘कांग्रेस न लड़े चुनाव, हम भी रहेंगे दूर’

दरअसल, AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने ये ऑफर कांग्रेस को दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली और पंजाब में चुनाव नहीं लड़ती है तो हम भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे। AAP का ये ऑफर उस टाइम पर आया है जब केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच ट्रांसफर पोस्टिंग का विवाद चल रहा है।

AAP ने कांग्रेस को बताया कॉपी-कैट

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस को ‘कॉपी-कैट’ करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई कमियां हैं। इनके पास न तो नेतृत्व है और न ही योजनाएं। इसलिए ये हमारे घोषणापत्र की नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, लेकिन, आज यह सी-सी-सी, कॉपी-कट-कांग्रेस हो गई है। ये अरविंद केजरीवाल का सब कुछ लूट रहे हैं। इन्हें खुद का कुछ पता नहीं है। अब यह सामने आ रहा है कि कांग्रेस में न केवल नेतृत्व की कमी है बल्कि विचारों की भी कमी है।”

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026