---Advertisement---

Chhapra News: छपरा में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पत्थरबाजी, इलाके में तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

Chhapra News: छपरा में कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन के लिए निकलने वाले जुलूस पर पथराव कर दिया। इससे लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पथराव के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। जिसके कारण देवी-देवताओं की मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 27, 2023 5:40 अपराह्न

Bihar News
Follow Us
---Advertisement---

Chhapra News: बिहार के बेगूसराय के बाद अब छपरा में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना पेश आई है, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए एहतियाती कदम के तहत सदर अनुमंडल इलाके में दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद पर रोक लगा दी गयी है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार की है।

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। छत के ऊपर से कुछ पत्थर चलाए गए, जिसके बाद दोनों ओर से लोग भड़क गए। इस घटना में छह से ज्यादा लोग जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकला जा रहा था। तभी एक धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद कहा सुनी देखते देखते पत्थरबाजी में बदल गई। दोनों ओर से लोगों ने खूब पत्थर चलाए। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों ओर के लोगों को हटाया। इसके बाद पुलिस की देखरेख में प्रतिमा विसर्जन कराया गया।

SP ने लोगों से की शांत रहने की अपील

एसपी गौरव मंगला ने बताया है कि हालात पर नियंत्रण कर लिया गया है। लोगों से शांत रहने की अपील की गई है। मजिस्ट्रेट की देख रेख में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। स्थिति अभी सामान्य है लेकिन पुलिस की तैनाती बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को डिटेन किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। उपद्रवी तत्वों पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026