---Advertisement---

: बंगाल की खाड़ी में मोचा की तबाही, जानें और कहां-कहां चलेंगी तेज हवाएं और बढ़ेगा तापमान

Cyclone Mocha: कोलकाता में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। चिलचिलाती धूप से पश्चिमी जिले झुलसेंगे। वहां पारा 42-43 डिग्री तक बढ़ेगा। अगले दो तीन दिन लू चलने का चेतावनी भी जारी की गई है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 11, 2023 5:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

मोचा तूफान खाड़ी के दक्षिण के पूर्व में गहरा रहा है। यह तूफान खाड़ी के दक्षिण में 6 घंटे के दौरान 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से बढ़ रहा है। आईएमडी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ में बदल गया है। आज यानी गुरूवार 11 मई की आधी रात को यह गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। बंग्लादेश और म्यामार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘मोचा’के कारण अंडमान में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सबह साढ़े आठ बजे चक्रवाती तूफान पोर्ट ब्लेयर के 510 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। इस तूफान के आज रात गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है।

‘मोचा’13 मई को हो जायेगा और खतरनाक

मौसम विभाग ने कहा कि ये 13 मई की शाम को अपने चरम पर होगा। अगले दिन 14 मई की सुबह से इसके थोड़े कमजोर होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि इस तूफान के कॉक्स बाजार और क्य़ॉकप्यू के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से पार करने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:Same Sex Marriage: Supreme Court ने केंद्र से पूछा- ‘समलैंगिक कपल की शादी को कानूनी मान्यता दिए बिना क्या अधिकार दे सकते हैं’

सरकार ने दिए निकासी के आदेश

म्यांमार और बांग्लादेश के निचले इलाकों से लोगों की निकासी की जा रही है। बांग्लादेश ने मछली पकड़ने वाली नौकाओं के गहरे समुंद्र में जाने पर भी प्रतिबंद लगा दिया है। इस से पहले बांग्लादेश नवंबर 2007 में एक तूफान की चपेट में आया था। यह चक्रवात सिद्र ने देश के दक्षिण-पश्चिम में तबाही मचाई थी। इसमें 3000 से अधिक लोग मारे गये थे। वहीं मी2008 में चक्रवात नर्गिस ने देश की सबसे खराब प्राकृतिक आपदा में म्यांमार में कम से कम 138000 लोग मारे या लापता हो गये थे।

कोलकाता में क्या होगा असर

कोलकाता में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। चिलचिलाती धूप से पश्चिमी जिले झुलसेंगे। वहां पारा 42-43 डिग्री तक बढ़ेगा। अगले दो तीन दिन लू चलने का चेतावनी भी जारी की गई है। बीरभूम पूर्व और पश्चिमी बद्रधमान, बांकुड़ा, हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर में लू की चेतावनी जारी की गई है। कोलकाता में आसमान साफ है। हवा में जलवाष्प की मात्रा 25 प्रतिशत से कम है। जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा। वह और बढेगी। बुधवार से दक्षिणी बंगाल के सभी जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि बुधवार से पारा और चढ़ेगा और राज्य के कई इलाकों में और गर्मी बढ़ेगी। अलीपुर मौसम कार्यालय ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में तापमान बढ़ेगा।

मौसम कैसे रहेगा

इसके अलावा देश के कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। दिल्ली में भी गर्मी बढ़ सकती है। आने वाले तीन से चार दिनों में 3 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: MP Politics: किसानों को लेकर Twitter पर भिड़ गए CM Shivraj और Kamalnath, फिर हुआ कुछ ऐसा!

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026