---Advertisement---

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर, जानें केजरीवाल, मनीष और आतिशी का हाल

Delhi Election Result 2025: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। बादली सीट से कांग्रेस के देवेंद्र आगे चल रहे हैं। ऐसे में दिल्ली चुनाव से जुड़ी हर पल की अपडेट के लिए DNP India Hindi के साथ बने रहें।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 8, 2025 9:20 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 8, 2025 10:47 पूर्वाह्न

Delhi Election Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। राजधानी समेत पूरे देश की निगाहें दिल्ली चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। हालांकि अभी तक पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। जिसमें आम आदमी पार्टी 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 24 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। दिल्ली चुनाव के नतीजों की स्पष्ट जानकारी शाम तक आ जाएगी। इसके बाद नतीजों से साफ हो जाएगा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी सत्ता विरोधी लहर को मात देकर सरकार बनाती है या फिर बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली में वापसी करेगी और ताजपोशी करेगी। ऐसे में दिल्ली चुनाव से जुड़ी हर पल की अपडेट के लिए DNP India Hindi के साथ बने रहें।

शुरुआती रुझानों में AAP के बड़े चेहरे पिछड़ रहे हैं

नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल रुझानों में पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर लिखे जाने तक पोस्टल बैलेट की गिनती में आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। इनमें नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। बादली सीट से कांग्रेस के देवेंद्र आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि 5 फरवरी को Delhi Assembly Election 2025 के लिए 13 हजार से ज्यादा बूथों पर कुल 60.54% वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली की 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

अभी पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है

मालूम हो हो कि Delhi Election Result 2025 के दिन ईवीएम मशीनों की सुरक्षा पर सीसीटीवी कैमरे आदि सभी तरह के आधुनिक उपकरणों से नजर रखी जा रही है। आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान ओखला से अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के सिख चेहरे मनजिंदर सिंह सिरसा ने अभी बढ़त बनाई है। जबकि आम आदमी पार्टी के गोपाल राय ने बाबरपुर से बढ़त बनाई है। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से 46,758 वोट पाकर जीत हासिल की थी। इस बार भी बड़ी जीत की संभावना है। लेकिन पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। जैसे ही ईवीएम के नतीजे आने शुरू होंगे, रुझान बदलने की उम्मीद है।

नोट: यहां प्रस्तुत आंकड़े अर्थात मतगणना में प्रत्येक उम्मीदवार की बढ़त से संबंधित जानकारी ECI की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है।

ये भी पढ़ें: Delhi Election Result 2025: कितने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती? काउंटिंग को लेकर कैसी है चुनाव आयोग की तैयारी? जानिए सबकुछ

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026