---Advertisement---

G20 Summit 2023: जी-20 समिट के दौरान सुरक्षा को लेकर DRDO ने लगाया एंटी-ड्रोन सिस्टम, राष्ट्रीय राजधानी हुई ‘छावनी’ में तब्दील  

G20 Summit 2023: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर स्पेशल पुलिस और बटालियन की तैनाती की गयी है। ऐसे में अब डीआरडीओ ने भी एक बड़ा काम किया है। दरअसल डीआरडीओ ने राजनयिक एन्क्लेव में एंट्री ड्रोन सिस्टम लगा दिया है। ऐसे में यदि कोई आसमानी या फिर हवाई हमला करेगा तो ये काउंटर ड्रोन प्रणाली पल भर में ही उसके परखच्चे उड़ा देगा।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 8, 2023 5:07 अपराह्न

G20 Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: जी-20 के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद पूरी हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर स्पेशल पुलिस और बटालियन की तैनाती की गयी है। दरअसल आज बड़े देशों के राष्ट्रध्यक्ष 9 सितंबर और 10 सितंबर को होने वाले ग्रुप 20 देशों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं। वहीं खबरों की मानें तो बहुत से देशों के प्रतिनिधि पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऐसे में देखा जाए तो सुरक्षा को लेकर डीआरडीओ की तरफ से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है, डीआरडीओ ने एक ऐसी सुरक्षा प्रणाली विकसित की है, जिसे देखकर अब लग रहा है, कि दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई हो।

DRDO ने लगाया दिल्ली में घातक सुरक्षा कवच

जी हां खबर जी 20 को लेकर है। बताया जा रहा है, डीआरडीओ ने राजनयिक एन्क्लेव में एंट्री ड्रोन सिस्टम लगा दिया है। ऐसे में यदि कोई आसमानी या फिर हवाई हमला करेगा तो ये काउंटर ड्रोन प्रणाली पल भर में ही उसके परखच्चे उड़ा देगा। खबरों की मानें तो यह ड्रोन किसी भी हवाई खतरों से निपटने के लिए अकेला काफी है। 

आपको बता दें आज शाम को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इसी क्रम में अगला नाम ऋषि सुनक का है, जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैं। सम्मेलन में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सहित तमाम देश के बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं खबरों की मानें तो अर्जेंटीना देश राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। 

DRDO ने लगाया दिल्ली में घातक सुरक्षा कवच 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। ऐसे में  ANI न्यूज़ एजेंसी ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि  “किसी भी संभावित ड्रोन खतरे से सुरक्षा प्रदान करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित भारतीय काउंटर-ड्रोन प्रणाली को राष्ट्रीय राजधानी में राजनयिक एन्क्लेव में तैनात किया गया है।

डीआरडीओ और भारतीय सेना के ड्रोन सिस्टम अन्य नागरिक एजेंसियों के साथ हवाई खतरों से निपटने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026