---Advertisement---

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन शुरू, यहां देखें कार्यक्रम का शेड्यूल और चर्चा में शामिल होने वाले एजेंडा

G20 Summit 2023: भारती की राजधानी दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की आज शुरूआत हो गई है। लंबे समय से भारत के लोगों साथ ही विदेशी मेहमान भी इस आयोजन के इंतेजार में थे। इस क्रम में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) को लेकर खूब खबरें बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 9, 2023 12:04 अपराह्न | Updated: सितम्बर 9, 2023 2:45 अपराह्न

G20 Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: भारती की राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित होने वाली जी20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत हो गई है। लंबे समय से भारत के लोगों साथ ही विदेशी मेहमान भी इस आयोजन के इंतेजार में थे। इस क्रम में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) को लेकर खूब खबरें बन रही हैं। इस सम्मेलन में दुनिया के 19 देशों के साथ यूरोपीय संघ के राष्ट्र भी शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार व अन्य सभी जिम्मेदार लोगों को उनके जिम्मेदारियों के निर्वाहन को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं।

इस क्रम में सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि इस 18वें जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के शुरूआत होने के साथ इसका शेड्यूल क्या होगा? आखिर किस एजेंडा पर चर्चा की संभावना है? ऐसे में हम आपको जी20 शिखर सम्मेलन के शेड्यूल और एजेंडे से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश कर रहे हैं।

G20 शिखर सम्मेलन का शेड्यूल

बता दें कि इस 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत आज राजधानी दिल्ली में हो चुकी है। खबर है कि इस दौरान कई अहम बैठको का आयोजन होना है। इसमें पीएम मोदी विभिन्न देशों से आए राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। वहीं 10:30 बजे सुबह से जी20 के पहले सत्र ‘वन अर्थ’ की शुरूआत होगी। इसके बाद लंच का कार्यक्रम रखा गया है जिसके बाद से 1:30 बजे द्विपक्षीय बैठकें हो सकेंगी। खबर है कि दोपहर के 3 बजे ‘वन अर्थ’ सत्र के समापन की घोषणा की जाएगी जिसके बाद से ‘वन फैमिली’ का सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद से विश्व के विभिन्न स्थानों से आए सभी मेहमान और डेलिगेट्स शाम करीब 7 बजे से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से आयोजित डिनर का हिस्सा बनेंगे। फिर इसके बाद ग्रूप फोटो सेशन के होने की खबर है।

इन एजेंडो पर हो सकती है बात-चीत

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन के इस 18वें सत्र में विभिन्न एजेंडो पर बात हो सकती है। इसमें वैश्विक स्तर से लेकर आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा हो सकेगी। इसके अतिरिक्त खबर है कि देश और दुनिया के समक्ष एक बड़े चुनौती के रुप में खड़े जलवायु परिवर्तन को लेकर सभी राष्ट्रों से मिलकर काम करने को लेकर चर्चा होगी। वहीं ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के स्लोगन के साथ सभी देशों को एक साथ मिलकर चलने को लेकर भी बात-चीत होगी। इसके अतिरिक्त वैश्विक विकास, वैश्विक शांति, जलवायु वित्त पोषण, समावेशी विकास, वैश्विक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और डिजिटल नवाचार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026