---Advertisement---

होली से पहले करोड़ों बहनों को Devendra Fadnavis की बड़ी सौगात! Ladki Bahin Yojana की किस्त को लेकर हुआ ये बड़ा ऐलान

Ladki Bahin Yojana की फरवरी माह वाली किस्त आज से लाभार्थियों के खाते में जमा होना शुरू हो जाएगा। वित्त मंत्रालय ने संबंधित विभाग को इसके लिए 3490 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित कर दिया है। देवेन्द्र फडणवीस सरकार के इस फैसले से होली पर्व से पहले करोड़ों महिलाएं लाभवान्वित होंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 27, 2025 2:37 अपराह्न

Ladki Bahin Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में करोड़ों महिलाओं के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान बिखरेगी। दरअसल, देवेन्द्र फडणवीस सरकार के वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री माझी लडकी बहिन योजना की अगली किस्त वितरण के लिए धनराशि जारी कर दिया है। वित्त विभाग की ओर से 3490 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। इस भारी-भरकम धनराशि की मदद से करोड़ों महिलाओं को खाते में Ladki Bahin Yojana की फरवरी माह वाली किस्त जमा हो सकेगी। होली पर्व के पहले ही महिला एवं बाल विकास विभाग इस नेक काम को निपटाकर करोड़ों महिलाओं को बड़ी सौगात देगा।

लाभार्थियों के खाते में जमा होगी Ladki Bahin Yojana की किस्त

महाराष्ट्र सरकार आज से मुख्यमंत्री माझी लडकी बहिन योजना की फरवरी माह वाली किस्त लाभार्थियों के खाते में जमा करेगी। आसार जताए जा रहे हैं कि Ladki Bahin Yojana का लाभ उठाने वाली महिलाओं की संख्या में कटौती की जा सकती है। दरअसल, देवेन्द्र फडणवीस सरकार नए सिरे से सत्यापन व अन्य प्रक्रियाओं को रफ्तार देकर लडकी बहिन योजना की धनराशि जारी कर रही है। ऐसे में जो भी अपात्र महिला योजना का लाभ उठा रही है, सत्यापन के पश्चात उसका नाम लाभार्थी सूची से खुद-ब-खुद हट जाएगा।

होली से पहले इन महिलाओं को मिलेगा खास तोहफा

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने होली से पूर्व राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को उपहार के रूप में साड़ी भेंट करने का ऐलान किया है। इसके लिए पात्रता तय की गई है। राज्य आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र में अंत्योदय राशन कार्ड धारक महिलाओं को होली से पूर्व एक-एक साड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। जो अंत्योदय कार्ड धारक महिला Ladki Bahin Yojana की लाभार्थी हैं, उनके लिए होली पर्व से हुआ ये ऐलान तोहफे के समान है। महाराष्ट्र का सहकारिता, विपणन और वस्त्रोद्योग विभाग पात्र महिलाओं को साड़ी उपलब्ध कराने के लिए तैयारियों में जुट गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026