---Advertisement---

जिंदगी की जंग हारे DMDK प्रमुख, राजनीति के साथ सिनेमा जगत में शोक की लहर; जानें कैसा रहा विजयकांत का पॉलिटिकल करियर

DMDK chief Vijayakanth: विजयकांत दक्षिण की राजनीति का वो नाम है जिससे सूबे का बच्चा-बच्चा वाकिफ होगा। सिनेमा जगत से लेकर राजनीति तक में अपने नाम का डंका बजाने वाले देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) पार्टी के प्रमुख विजयकांत आज 71 वर्ष की उम्र में जिंदगी की जंग हार गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 28, 2023 10:32 पूर्वाह्न

DMDK chief Vijayakanth
Follow Us
---Advertisement---

DMDK chief Vijayakanth: विजयकांत दक्षिण की राजनीति का वो नाम है जिससे सूबे का बच्चा-बच्चा वाकिफ होगा। सिनेमा जगत से लेकर राजनीति तक में अपने नाम का डंका बजाने वाले देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) पार्टी के प्रमुख विजयकांत आज 71 वर्ष की उम्र में जिंदगी की जंग हार गए हैं। दरअसल उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वो कोविड पॉजिटिव होने के बाद वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज तड़के सुबह उनका निधन हो गया है जिससे तमिलनाडु के साथ दक्षिण भारत के अन्य राज्यों व सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

जिंदगी की जंग हारे DMDK प्रमुख

तमिलनाडु की राजनीति में वरिष्ठ चेहरे के रुप में अपनी पहचान बना चुके डीएमडीके चीफ विजयकांत आज सुबह जिंदगी की जंग हार गए हैं। चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से तमिलनाडु के साथ दक्षिण के अन्य राज्यों व सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कई वरिष्ठ नेताओं के साथ सिनेमा जगत के कलाकारों ने भी विजयकांत के निधन पर दुख जताया है।

DMDK चीफ का पॉलिटिकल करियर

साउथ की सिनेमा में अपने अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीतने वाले नारायणन विजयराज अलगरस्वामी (विजयकांत) ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनके द्वारा किए गए खास अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के साथ कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया है। सिनेमा जगत से राजनीति में प्रवेश करने वाले विजयकांत का पॉलिटिकल करियर भी बेहद शानदार रहा। उन्हें विरुधाचलम और ऋषिवंडियम विधानसभा क्षेत्रों से दो बार तमिलनाडु की विधानसभा में जाने का मौका भी मिला। उनकी राजनीति को लेकर तब खूब चर्चा की गई जब वो 2011 से 2016 के दौरान तमिलनाडु विधानसभा में नेता विपक्ष बने। सियासी टिप्पणीकारों का दावा था कि आने वाले समय में विजयकांत तमिलनाडु की सत्ता में काबिज हो सकते हैं। हालाकि स्वास्थ्य संबधी दिक्कतों व अन्य कारणों से उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाई और अंततः आज 28 दिसंबर को उनका निधन हो गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026