---Advertisement---

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज महसूस किए गए हैं। ये झटके दोपहर 2.28 बजे महसूस हुए हैं। बता दें कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग सहम गए और अपने घरों व दफ्तरों से निकलकर बाहर आ गए। इस भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है और इसके झटके दिल्ली, उत्तर ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 24, 2023 3:18 अपराह्न

Earthquake in Delhi
Follow Us
---Advertisement---

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज महसूस किए गए हैं। ये झटके दोपहर 2.28 बजे महसूस हुए हैं। बता दें कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग सहम गए और अपने घरों व दफ्तरों से निकलकर बाहर आ गए। इस भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है और इसके झटके दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है। नेपाल में भूकंप की तीव्रता 5.8 रही है।

ये भी पढ़ेंः CM Kejriwal ने फिर मांगा एलजी से समय, नहीं दी स्वीकृति- विधायकों के साथ चाहते थे मिलना

इस महीने इतनी बार आया भूकंप

बता दें कि इस साल की शुरुआत से अब तक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहली बार नए साल की शुरुआत भूकंप के झटकों से हुई थी। दूसरी बार 5 जनवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए और अब 24 जनवरी दिन मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

दिल्ली एनसीआर के अलावा इन जगहों पर भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। लखनऊ के अलावा गोरखपुर, बरेली, उत्तराखंड आदि जगहों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

कैसे आता है भूकंप?

भूकंप आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का आपस में टकराना है। धरती के अंदर 7 परतें या प्लेट्स होती हैं। जब से प्लेट्स आपस में टकराती हैं तब वहीं पर फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं जिससे मुड़ने वाली जगहों पर दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता ढूंढती हैं जिसके कारण भूकंप आता है।

ये भी पढ़ेंः CITROEN EC3 का किया गया REVIEW, जानें कार में क्या है खास जो इसे बनाता है औरों से अलग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026