---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने पूर्व सांसद बीएन चंद्रप्पा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के नेता बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 9, 2023 11:18 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 9, 2023 3:32 अपराह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस बीच चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के नेता बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है। गौर हो कि कर्नाटक कांग्रेस में 5 कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

ध्रुवनारायण के स्थान पर नियुक्ति

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौर हो कि वे कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। आर ध्रुवनारायण के निधन के बाद चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में घमासान, CM Ashok Gehlot के खिलाफ अनशन करेंगे Sachin Pilot

कर्नाटक कांग्रेस में 5 कार्यकारी अध्यक्ष (Karnataka Election 2023)

वर्तमान समय में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार हैं। शिवकुमार के अलावा कर्नाटक कांग्रेस में 5 कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इसमें बीएन चंद्रप्पा, ईंश्वर खांद्रे, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहल्ली और सलीम अहमद हैं। बीएन चंद्रप्पा की बात करें तो सेंट्रल कर्नाटक में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। चित्रदुर्ग संसदीय सीट से 2014 में उन्होंने जीत दर्ज की थी।

16 अप्रैल को राहुल गांधी की जनसभा

जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर आने वाले हैं। इससे पहले राहुल गांधी 10 अप्रैल को कोलार में जनसभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब 16 अप्रैल को राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 166 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा (Karnataka Election 2023) कर दी गई है। गौर हो कि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं और 13 मई को इसके नतीजे सामने आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Delhi Mayor Election: 26 अप्रैल को हो सकता है दिल्ली मेयर चुनाव, 31 मार्च को खत्म हुआ था मेयर का कार्यकाल

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026