---Advertisement---

Lucknow News: अनंत नगर योजना के तहत खरीदें अपने सपनों का घर, प्राइमरी के साथ मिलेगी हायर एजुकेशन की सुविधा, जानें खासियत

Lucknow News: अगर आप भी यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 20, 2026 6:17 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि अनंत नगर योजना – फेज 5 की शुरूआत हो चुकी है। साथ ही इसका रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है और इसकी अंतिम तिथि 9 सितंबर है।

सबसे खास बात है कि एक ऐसी टाउनशिप जो आपके भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनी है।
जिसमे प्राइमरी से हायर एजुकेशन तक की सुविधाएं मिलेंगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या है एलडीए की अनंत नगर योजना?

एलडीए द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी जानकारी के अनुसार लखनऊ विकास प्राधिकरण की मोहान रोड स्थित अनंत नगर आवासीय योजना के पांचवें चरण के पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

पंजीकरण अवधि: 09 अगस्त से 09 सितंबर, 2026 तक। अधिक जानकारी हेतु -टोल फ्री- 1800-1800-5000 (सोम-शनि, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा प्राइमरी से हायर एजुकेशन तक की सुविधा के साथ, एक ऐसी टाउनशिप जो आपके भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनी है । आज ही पंजीकरण करें आपके नए घर के लिए !

अनंत नगर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं

चौड़ी और विकसित सड़कें – योजना में आंतरिक सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। LDA ने Anant Nagar के सेक्टर-7 और 8 में वॉटर सप्लाई लाइन के काम के लिए भी टेंडर जारी किया है।

पानी की सुविधा – पानी की पाइपलाइन और सप्लाई नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। यानी भविष्य में विकसित आवासीय क्षेत्र को नियमित जलापूर्ति उपलब्ध कराने का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है।

पार्क और ग्रीन स्पेस – एलडीए की टाउनशिप योजना में ग्रीन स्पेस, पार्क और लैंडस्केपिंग पर जोर है। LDA अपनी योजनाओं में पार्कों के निर्माण, सौंदर्यीकरण और रखरखाव को शामिल करता है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 21 August 2026

अगस्त 20, 2026

Punjab News

अगस्त 20, 2026

कल का मौसम 21 August 2026

अगस्त 20, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 20, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 20, 2026