---Advertisement---

Hema Meena: 30 हजार की सैलरी में कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति ? महिला इंजीनियर के घर छापा पड़ा तो खुला इतना बड़ा राज

Hema Meena: प्रति माह 30 हजार रुपये कमाने वाली भोपाल की एक महिला इंजीनियर के घर से करोड़ों की संपत्ति बरामद हुई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 12, 2023 2:56 अपराह्न

Hema Meena
Follow Us
---Advertisement---

Hema Meena: कहते हैं जितनी चादर हो उतने ही पैर फैलाने चाहिए। लेकिन ये कहावत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक महिला इंजीनियर को रास नहीं आई। मात्र 30 हजार की सैलरी में महिला इंजीनियर ने करोड़ों की संपत्ति बना डाली। इस महिला इंजीनियर का नाम है हेमा मीणा। जो पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर (संविदा) हैं। यानी अभी परमानेंट नहीं हैं।

उनकी तनख्वाह प्रति महिना 30 हजार के आसपास है, लेकिन अपनी 13 साल की नौकरी में उन्होंने आय से 332% ज्यादा प्रॉपर्टी बना ली। गुरुवार सुबह भोपाल से 19 किलोमीटर दूर उनके बिलखिरिया स्थित आवास, फार्म हाउस और ऑफिस पर लोकायुक्त ने छापा मारा। जिसके बाद इस बात का पता चला।

7 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी मिली

महिला इंजीनियर के पास से अब तक 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। लोकायुक्त टीम का मानना है कि प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करने में दो दिन लग सकते हैं। संविदा अधिकारी की रईसी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर पर 30 लाख रुपए का LED TV लगा रखा था। फार्म में 100 से ज्यादा डॉग्स मिले हैं। इनमें कई महंगे ब्रीड के डॉग हैं। इनके लिए रोटी बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की मशीन है।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest मामले में SIT के सामने पेश हुए बृजभूषण सिंह, सभी आरोपों को बताया झूठा

20 लग्जरी गाड़ियां, 1 करोड़ का बंगला

बंगले में बनवाए गए बड़े से गैराज में थार समेत 20 लग्जरी कार खड़ी मिलीं। लग्जरियस लाइफ की शौकीन हेमा खुद को IPS बताती हैं। बंगले के कर्मचारियों से बात करने के लिए वॉकी-टॉकी का यूज करती है। बंगले में जैमर लगा रखा है। 20 हजार वर्ग फीट जमीन पर यह आलीशान बंगला हेमा ने पिता के नाम बनवाया है। इसकी लागत 1 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं, भोपाल, रायसेन और विदिशा के कई गांवों में जमीन के दस्तावेज मिले हैं। बंगले से पुलिस हाउसिंग बोर्ड का सरकारी सामान भी मिला है। टीम इसे क्रॉस चेक करा रही है।

लोकायुक्त SP मनु व्यास ने बताया कि हेमा मीणा के खिलाफ 2020 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस किया गया है। विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भोपाल से सर्च वारंट लेकर कार्रवाई शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: आखिर ये हिंदू महिला मस्जिद में क्यों पढ़ना चाहती है नमाज? सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में भी लगा दी गुहार

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026