---Advertisement---

Twisha Sharma के भाई ने इस तरह दी आखिरी विदाई! न्याय दिलाने के लिए अडिग परिवार, अंतिम संस्कार के बाद पिता ने कही ये बात, SC पर नजर

Twisha Sharma: 33 साल की छोटी उम्र जहां एक लड़की हजारों सपने लेकर ससुराल पहुंचती है लेकिन एक दिन अचानक उसकी मौत की खबर सामने आती है। 12 दिन की देरी के बाद अंतिम संस्कार भाई द्वारा किया गया लेकिन इस सब के पीछे एक पिता ने कानून पर अपना भरोसा जगाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Twisha Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Twisha Sharma: मध्य प्रदेश के भोपाल में शादी करके नोएडा की बेटी गई थी। उसे लगा था कि क्रिमिनल वकील पति और रिटायर्ड जज सास के साथ वह खुशियों से भरी हुई जिंदगी बिताएगी लेकिन उसे क्या पता था कि उसे अपनी ही जान लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जहां मायके का पक्ष इसे मर्डर बता रहे हैं तो वहीं ससुराल पक्ष से लगातार ट्विशा शर्मा पर आरोप प्रत्यारोप चालू है। हालांकि इसके बीच आखिरकार भाई मेजर हर्षित शर्मा द्वारा बहन का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ट्विशा शर्मा को आखरी विदाई देते हुए परिवार के लोग भावुक हो गए। इस दौरान पिता ने दर्द बयां किया और सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा दिखाया है।

Twisha Sharma के अंतिम संस्कार के बाद पिता ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर जताया भरोसा

ट्विशा शर्मा की मौत के 12 दिन के बाद अंतिम संस्कार किया गया और ऐसे में पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि परिवार ने लंबे समय तक इसका इंतजार किया। अकल्पनीय दर्द को महसूस किया है लेकिन उम्मीद है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। इसके साथ ही ट्विशा शर्मा के पिता सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए क्योंकि अब इस मामले की जांच उनके हाथ है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनका फैसला एक बार फिर से व्यवस्था में लोगों को यकीन कराने के लिए काफी होगा।

हिंदू परंपराओं के टूटने का परिवार ने बयां किया दर्द

वहीं ट्विशा शर्मा के परिवार की तरफ से इस बारे में बयान जारी करते हुए अंतिम संस्कार में देरी को लेकर अपना दर्द बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूरी में हिंदू परंपराओं को तोड़ना पड़ा जहां आम तोड़कर पर मृत्यु के बाद सारे रीति रिवाज 13 दिनों के भीतर ही पूरे करने चाहिए। पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं और फोरेंसिक जांच की वजह से ट्विशा शर्मा के अंतिम संस्कार में देरी हुई।

क्या ट्विशा शर्मा की मौत की वजह आएगी सामने

गौरतलब है कि बीते दिन एम्स भोपाल और एम्स दिल्ली के डॉक्टर की निगरानी में ऑटोप्सी तैयार की गई है जहां ने फांसी से लेकर चोट लगने और जहर देने की वजह से मौत की जांच करने वाली है। क्राइम सीन को पुलिस एक बार फिर से घटनास्थल पर री क्रिएट भी कर सकती है। ऐसे में आने वाले समय में इस पर नजर रहने वाली है कि 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा को क्या इंसाफ मिल पाती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026