---Advertisement---

Meerut News: नासा वैज्ञानिक के परिवार की खास पहल, करोड़ो की जमीन यूनिवर्सिटी को करेंगे दान, जानें क्या है पूरी खबर

Meerut News: नासा वैज्ञानिक के परिवार की खास पहल, करोड़ो की जमीन यूनिवर्सिटी को करेंगे दान, जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 16, 2023 10:06 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 17, 2023 5:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Meerut News : आपने अक्सर जमीन जायदाद के पीछे लोगों को एक दूसरे की जान का दुश्मन बनते देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जोकि आपको चौंका देगी। क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं

नासा वैज्ञानिक के बेटों ने विवि को जमीन दान करने की, कि पहल

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक नासा वैज्ञानिक के दो बेटों ने अपने पिता की करोड़ों की संपत्ति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को दान देने का फैसला लिया है। साल 2020 में पिता का हुआ था निधन

बता दें कि मेरठ शहर के बुढ़ाना गेट पर 400 गज में बने इस आलीशान मकान को विश्वविद्यालय को देने का प्रस्ताव रखा गया है। बीते दिन यानी कि शुक्रवार को डॉक्टर रमेश त्यागी के रिश्ते में भतीजे लगने वाले शिव त्यागी ने कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला से मिलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करने की अपील की और कहा कि वह इस जमीन को विश्वविद्यालय के लिए इस्तेमाल करें।

शिवा त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय डॉ. त्यागी के मकान को दान स्वरूप लेकर उसमें कोई स्टडी सेंटर या लाइब्रेरी शुरू कर दे। फिलहाल विश्वविद्यालय ने लीगल राय लेने और आगे के फैसले के लिए दो सदस्यीय समिति बना दी है।

परिजनों ने विवि से की खास अपील

बता दें कि डॉक्टर रमेश चंद्र त्यागी बुढ़ाना गेट स्थित आवास में रहा करते थे। साल 2020 के अगस्त के महीने में उनका निधन हो गया। जिसके बाद उनके बेटे दिनेश और रमेश त्यागी अमेरिका में अपने वैज्ञानिक के रूप में काम करने लगे। विवि प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार डॉक्टर त्यागी की पत्नी का भी निधन हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के संपर्क में दिल्ली में भतीजी शिव त्यागी है। वही विवि कैंपस से पहुंची और उसने कुलपति से मुलाकात कर कर मकान और बाकी जमीन को दान करने की अपील की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026