---Advertisement---

‘घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ..,’ नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ पर CM Mohan Yadav की प्रतिक्रिया, व्यक्त की संवेदना

CM Mohan Yadav ने आज बिहार के नालंदा में स्थित सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी है। वहीं मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 31, 2026 6:17 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: बिहार के नालंदा जिले में स्थित सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में आज भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत होने की खबर है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग हादसे पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी इसी क्रम में शीतला माता मंदिर में मचे भगदड़ पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम मोहन यादव ने दिवंगत श्रद्धालुओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए साथ का भरोसा दिया है।

शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ पर CM Mohan Yadav की प्रतिक्रिया

नालंदा में स्थित सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में आज दोपहर भगदड़ मच गई जिसकी चपेट में आने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।

इस दु:खद घटना पर सीएम मोहन यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “नालंदा, बिहार के शीतला माता मंदिर में हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगत श्रद्धालुओं को विनम्र श्रद्धांजलि। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।”

मृतकों के साथ घायलों के लिए मुआवजा का ऐलान

बिहार के नालंदा में हुई दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पीएम मोदी की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। यानी मृतकों के परिजन कुल 8 लाख रुपए का मुआवजा पाएंगे। वहीं हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं के लिए पीएम मोदी ने 50000 रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। जबकि बिहार सरकार घायलों का पूरा इलाज कराएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026