---Advertisement---

Mumbai News: प्लास्टिक इस्तेमाल को लेकर सख्त हुआ प्रशासन , पकड़े जाने पर ग्राहक और विक्रेता दोनों पर होगी कार्रवाई, 5 हजार लगेगा जुर्माना

Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, मुंबई (बीएमसी) ने प्लास्टिक इस्तेमाल को लेकर कड़े कदम उठाने जा रही है। इसमें यदि कोई आम नागरिक के हाथ में 50 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक बैग पाए जाने की सूरत में ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 15, 2023 2:15 अपराह्न

Mumbai News
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, मुंबई (बीएमसी) ने प्लास्टिक इस्तेमाल को लेकर कड़े कदम उठाने जा रही है। इसमें यदि कोई आम नागरिक के हाथ में 50 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक बैग पाए जाने की सूरत में उस पर 5000 दंड शुल्क देय होगा। बता  दें कि इससे पहले मुंबई BMC सिर्फ खुदरा दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करती थी। इसके अलावा खबर तो यह भी है, कि जो वेंडर्स प्लास्टिक का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

बीएमसी ने कार्रवाई के लिए पांच लोगों की टीम बनाई

देखा जाए तो देश में लोग धड़ल्ले से प्लास्टिक  इस्तेमाल कर रहे हैं। अक्सर देखा गया है, कि लोग प्लास्टिकों  का इस्तेमाल करने के बाद बड़े ही आसानी से कचरे के ढ़ेर में फेक देते हैं। ऐसे में प्लास्टिक न ही सड़ता है और न ही गलता है। उस स्थिति में आवारा पशु उसे खाकर प्लास्टिक का शिकार बन जाते हैं। ऐसे में अब इन्हीं चीजों पर रोक के लिए मुंबई (BMC) ने नई पांच लोगों की टीम बनाई है जो प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई विक्रेता और ग्राहकों दोनों पर होगी।   

प्लास्टिक प्रतिबंध क्या है और इसे कब लागू किया गया?

बता दें कि साल 2018 में महाराष्ट्र की तात्कालिक सरकार ने  थर्माकोल और प्लास्टिक से बने डिस्पोजेबल समानों के निर्माण उपयोग के साथ-साथ बिक्री उसके परिवहन, वितरण, थोक और खुदरा बिक्री और भंडारण और प्लास्टिक बैग के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे देखा जाए तो मुंबई BMC की तरफ से अब इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026