---Advertisement---

Noida Metro Restaurant: दिल्ली नहीं नोएडा की इस मेट्रो को शादी और पार्टी के लिए करें बुक, जमकर मनाएं जश्न

Noida Metro Restaurant: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग समय और पैसों को बचाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? अब मेट्रो के कोच में ही पार्टी कर सकेंगे और अपने मनपसंद फूड का आनंद ले सकेंगे। अब बहुत जल्द मेट्रो में रेस्तरां वाली सुविधाएं मिलने जा रही है। खास-बात ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 4, 2024 4:14 अपराह्न

Noida Metro Restaurant
Follow Us
---Advertisement---

Noida Metro Restaurant: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग समय और पैसों को बचाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? अब मेट्रो के कोच में ही पार्टी कर सकेंगे और अपने मनपसंद फूड का आनंद ले सकेंगे। अब बहुत जल्द मेट्रो में रेस्तरां वाली सुविधाएं मिलने जा रही है। खास-बात ये है कि, ये रेस्टोरेंट दिल्ली नहीं बल्कि यूपी में खुला है। इसका उद्घाटन आधिकारिक रुप से 19 अप्रैल को किया जाएगा। तब तक इसे ट्रायल के लिए खोला गया है। यहां से खाना भी ऑर्डर किया जा सकेगा।

मेट्रो में पार्टी कर सकेंगे

मेट्रो में कोच की सुविधा नोएडा मेट्रो रेल निगम ने एक्वा लाइन के सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर शुरु की है। यहां पर मेट्रो के कोच में रेस्तरां को बनाकर 100 से ज्यादा लोगों के पार्टी करने की सुविधा दी जा रही हैं। इसकी बुकिंग आप 20 अप्रैल के बाद से करा सकेंगे। ये मेट्रो कोच रेस्तरां सुबह 11.30 बजे से लेकर रात 12 बजे तक सुविधा में रहेगा।यहां पर आप चलती हुई मेट्रो में अपने खास लोगों के साथ किसी भी तरह की पार्टी कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए प्रति घंटे के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे। मेट्रो में ये रेस्तरां सिटी सुपर मार्ट कंपनी को 9 साल के लिए दिया गया है। ये बिल्कुल मेट्रो की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही मेट्रो वाली आवाज भी यहां पर सुनाई देगी। लेकिन पर स्टेशन के जगह खानों के नाम और ऑर सुने जा सकेंगे।

एक्वा लाइन में 50 हजार से ज्यादा यात्री करते हैं प्रतिदिन यात्रा

खबरों की मानें तो एक्वा लाइन में प्रति दिन 50 हजार से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। इसे 2019 में खोला गया था। अब यहां पर अनोखा रेस्तरां खुलने से लोगों की संख्या में ज्यादा इजाफा होगा। इसके साथ इस स्थान को एक अलग पहचान मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026