---Advertisement---

सहरसा, सुपौल के अलावा Bihar के कई इलाकों में Airport को मंजूरी! सौगात से गदगद Pappu Yadav ने रखा पक्ष; पर्यटन को लगेगा चार चांद

दिन बदलने वाले हैं और बिहारवासियों को सपने की उड़ान मिलने वाली है। दरअसल, बिहार में 7 नए एयरपोर्ट को मंजूरी मिली है जिसके बाद सांसद Pappu Yadav ने गदगद भाव में अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्णिया, सुपौल, सहरसा जैसे इलाकों को उड़ान योजना में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने अपार संभावनाओं का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 5, 2025 2:57 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: दिन बदलने वाले हैं और बिहार वासियों के सपनों की उड़ान परी होने वाली है। आज औचक हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि केन्द्र ने बिहार से 7 जिलों को उड़ान योजना में शामिल कर लिया है। इसमें पप्पू यादव का संसदीय क्षेत्र पूर्णिया भी शामिल है। पूर्णिया, सुपौल, सहरसा समेत अन्य 4 जिलों को केन्द्र की ओर से मिले इस सौगात के बाद Pappu Yadav खुशी से गदगद नजर आए। पूर्णिया सांसद ने एयरपोर्ट के रूप में मिली इस सौगात के बाद बिहार को उसका हक दिलाने के लक्ष्य को दोहराया है। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया है कि बिहार के हक के लिए उनकी आवाज सदा उठती रहेगी। बता दें कि बिहार में 7 एयरपोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद पर्यटन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी और देश-दुनिया से उत्तर भारत का ये राज्य जुड़ेगा।

पूर्णिया व सहरसा समेत कई इलाकों में Airport को मंजूरी मिलने से गदगद हुए Pappu Yadav!

बिहार की तस्वीर बदलने में जुटे उन तमाम लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो दिनों-रात संघर्ष कर रहे हैं। उनमें पप्पू यादव का नाम भी शामिल है। यही वजह है कि आज जब केन्द्र की ओर से बिहार में 7 हवाई अड्डों को मंजूरी दी गई, तो Pappu Yadav गदगद नजर आए। बिहार के 7 जिलों को उड़ान योजना में शामिल होने पर पप्पू यादव का कहना है कि “अनवरत प्रयत्न से सहरसा, वीरपुर (सुपौल) भी उड़ान योजना में शामिल। 25-25 करोड़ जारी। शीघ्र यहां से कर सकेंगे हवाई यात्रा। मुंगेर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मधुबनी से भी जल्द भर सकेंगे हमारे बिहारी उड़ान। मैं तो एक सांसद के रूप में सतत संघर्षशील हूं, बिहार को उसका हक दिलाना लक्ष्य।” पूर्णिया सांसद Pappu Yadav के इस भाव को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

केन्द्र के इस सौगात से बिहार में पर्यटन को लगेगा चार चांद!

परिवहन के माध्यम दुरुस्त होने के साथ बिहार में पर्यटन को भी रफ्तार मिलने की संभावना बढ़ गई है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बिहार में वीरपुर (सुपौल), सहरसा, वाल्मिकी नगर (वेस्ट चंपारण), मधुबनी, मुजफ्फरपुर, मुंगेर और पूर्णिया में एयरपोर्ट को मंजूरी दी है। इसके लिए 190 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। केन्द्र की इस पहल से इन 7 एयरपोर्ट से 20 सीट वाले विमानों का संचालन किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। वाल्मिकी नगर, सीमांचल, मधुबनी के इलाके उड़ान सेवा से जब जुड़ जाएंगे, तो यहां आवागमन आसान हो जाएगा। ऐसे में देश-दुनिया से पर्यटक बिहार के इन इलाकों में पहुंचकर भ्रमण का आनंद ले सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026