---Advertisement---

Patna News: निर्माणाधीन ‘पटना गंगा पथ’ अंडरपास की होगी कायाकल्प, समय की बचत के साथ दो लाख लोगों को होगा फायदा   

Patna News: बिहार की राजधानी पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की तरफ तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि ‘पटना गंगा पथ’ का कार्य इन दिनों बहुत तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है, इसका प्रथम फेज खत्म हो चुका है। वहीं अब दूसरे फेज के लिए पीएमसीएच से लेकर ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 9, 2023 1:30 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार की राजधानी पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की तरफ तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि ‘पटना गंगा पथ’ का कार्य इन दिनों बहुत तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है, इसका प्रथम फेज खत्म हो चुका है। वहीं अब दूसरे फेज के लिए पीएमसीएच से लेकर गायघाट तक कार्य करने की योजना बनाई जा रही है। खबरों की मानें तो दूसरे चरण का भी कार्य अगस्त के अंत तक शुरू किया जा सकता है। 

जानकारी के मुताबिक पटना के गायघाट के  पास एक अंदर पास को बना दिया गया है। ऐसे में अब देखा जाए तो इससे पटना की तरफ से आने और जाने वाले दो लाख लोगों को इसका सीधा फायदा पहुंचने वाला है। इस अंडरपास के बन जाने से लोगों की काफी समय बचत होगी। हालांकि कि अभी इसमें काम अभी बहुत बाकी है। कंस्ट्रक्शन मैनेजर राजू चौहान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंडरपास को पेंट से लेकर लाइटिंग का काम अभी पूर्ण नहीं हो सका है। 

पटना गंगा पथ का प्रथम फेज खत्म, दूसरा चरण जल्द होगा चालू

देखा जाए तो पटना की भीड़ से निजात पाने के लिए कायाकल्प करने वाली परियोजना ‘पटना गंगा पथ’ एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। खबरों की मानें तो यहां काम बहुत तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है पटना के गायघाट के पास रेलिंग के साथ-साथ क्रैश बैरियर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा डाउन रैंप भी तैयार कर लिया गया है।  ऐसे में अब कयास ये लगाए जा रहे हैं, कि अगस्त के अंत तक दूसरे चरण का कार्य स्टार्ट होने की उम्मीद है।         

जाम से मिलेगी निजात समय की होगी बचत 

अक्सर देखा गया है, कि किसी भी राज्य की राजधानी के आसपास भसड़ लग जाती है। ऐसे में बिहार की राजधानी पटना भी इसी तंगी से गुजर रही है।  लेकिन अब ‘पटना गंगा पथ’ के जरिए 2 लाख लोगों को इसका सीधा फायदा पहुंचने वाला है। पटनावासी अब अंडरपास के जरिए गायघाट के पास लगने लगने वाली भीड़ से बच सकते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026