---Advertisement---

Punjab News: आज से पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 5 मार्च को राज्य का बजट होगा पेश! जानें पूरी खबर

Punjab News: शुक्रवार यानि आज से पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। बता दें कि विधानसभा में कांग्रेस ने किसान आंदोलन को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल ने अपना अभिभाषण 10 मिनट में ही खत्म कर दिया। 15 दिवसीय सत्र की शुरुआत 1 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2024 4:54 अपराह्न | Updated: मार्च 1, 2024 6:01 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: शुक्रवार यानि आज से पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। बता दें कि विधानसभा में कांग्रेस ने किसान आंदोलन को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल ने अपना अभिभाषण 10 मिनट में ही खत्म कर दिया। 15 दिवसीय सत्र की शुरुआत 1 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और 4 मार्च को इस पर बहस होगी। वहीं उम्मीद की जा रही है कि विपक्षी दल किसानों के आंदोलन, बकाया कर्ज और कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर आप सरकार को घेरने के लिए तैयार हैं।

Punjab News: 5 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा

खबरों के मुताबिक पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 5 मार्च को 2024-25 राज्य का बजट पेश करेंगे। वहीं उम्मीद की जा रहा है कि 6 मार्च को इस पर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस नेता राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर हरियाणा पुलिस के अत्याचार पर पंजाब पुलिस की कथित निष्क्रियता का मुद्दा उठाएगी।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी मुख्यमंत्री की आलोचना की और उन पर किसानों के हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। (Punjab News) वहीं विपक्षी दल आप शासन में बढ़ते कर्ज का मुद्दा उठाते रहे है।

Punjab News: आप विधायक ने सीएम भगवंत मान को धन्यवाद कहा

आप विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा का कहना है, ”पंजाब के कल्याण के लिए हर कदम उठाने के लिए मैं सीएम भगवंत मान को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी प्राथमिकताएं शिक्षा और स्वास्थ्य हैं… उनका पूरा ध्यान राज्य में पानी पर है… सत्र में एक बजट पेश किया जाएगा जो पंजाब के पक्ष में होगा…”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026