---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किया ध्वजारोहण, कहा 41 हजार लोगों को दी सरकारी नौकरियां

Punjab News: आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मैदान में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मै एक निजी घोषणा करना चाहता हूं। मेरे घर भी खुशी आने वाली है। मेरी ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 26, 2024 6:05 अपराह्न

Punjab News:
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मैदान में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मै एक निजी घोषणा करना चाहता हूं। मेरे घर भी खुशी आने वाली है। मेरी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर 7वें महीने की गर्भवती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमने अभी तक ये पता नही है कि लड़की है या लड़का और हमें करना भी नही है।

Punjab News: भगवंत मान ने अपने भाषण में क्या कहा

दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान गणतंत्र दिवस को मौके पर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मैदान में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम ने परेड की सलामी ली।(Punjab News) उसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “अब तक मैंने लगभग 41 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं, मुझे बहुत खुशी है कि आधे से ज्यादा लड़कियों ने आवेदन किया है, चाहे वह पटवारी हो, सब इंस्पेक्टर हो या एसडीओ हर जगह लड़कियां मेरिट में आ रही हैं, अगर मौका मिले तो हमारी लड़कियां बहुत कुछ कर सकती हैं”। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रिपब्लिक-डे पंजाब के कारण आया उन्होंने कहा लड़ाईयां लड़ी व शहादतें दी, फिर जाकर रिपब्लिक-डे आया।

Punjab News: कर्तव्य पथ पर नही दिखी पंजाब की झांकी

आपको बता दें कि इस दौरान नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब की झांकी को शामिल न किए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने विरोध जाहिर किया उन्होंने कहा कि पंजाब(Punjab News) ने देश की आजादी से लेकर इतिहास के पन्नों में अपनी अहम भूमिका निभाई है।(Punjab News) अपने भाषण के दौरान सीएम ने कहा अब तक 97 लाख लोग मोहल्ला क्लीनिक से दवा लेकर ठीक होकर अपने घर जा चुके है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026