---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ से सैंकड़ों बुजुर्गों को हो रहा फायदा, नाच-गाकर जाहिर कर रहे तीर्थ यात्रा की खुशी

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के जरिए लाखों बुजुर्गों को मुफ्त में पवित्र स्थलों के दर्शन करवा रही है। लाभार्थी नाच-गाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 1, 2026 5:53 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के बुजुर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को ला रही है। मगर ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के जरिए सूबे के वरिष्ठ नागरिकों को काफी लाभ मिल रहा है। मुफ्त तीर्ष यात्रा के जरिए बुजुर्ग नागरिक अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। आप यानी आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लाभार्थी बुजुर्गों की खुशी दिखाई है। बुजुर्ग भक्त नाच-गाकर तीर्थ यात्रा की खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Bhagwant Mann सरकार मुफ्त में करवा रही पवित्र स्थलों के दर्शन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वें शहीदी दिवस पर ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत की। श्रद्धालुओं को श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग, विभाजन संग्रहालय और अमृतसर के अन्य धार्मिक स्‍थानों के अलावा पंजाब के अन्य पवित्र स्थलों तथा हिमाचल प्रदेश में माता नैना देवी के दर्शन कराए जाएंगे। बता दें कि इस योजना का लाभ 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग उठा सकते हैं।

भगवंत मान सरकार पैदा कर रही रोजगार के नए अवसर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘वजीराबाद (मंडी गोबिंदगढ़) में 300 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘कारगिल’ के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार प्लांट का उद्घाटन हुआ है।’ उन्होंने बताया, ‘इस बड़े प्रोजेक्ट से हमारे डेयरी किसानों की आय में वृद्धि होगी और पंजाब के युवाओं के लिए सैकड़ों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आगामी Progressive Punjab Investors’ Summit 2026 से पहले यह औद्योगिक क्षेत्र में हमारी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। हम फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

पंजाब सरकार किसानों को दे रही 24 घंटे पानी

आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पिछले दिन बताया, ‘हमने किसानों को सरकारी दफ्तरों की तरह दिन में बिजली देकर बड़ी राहत प्रदान की है। साथ ही अब फिरोजपुर फीडर नहर की रीलाइनिंग के उद्घाटन के बाद किसानों को 24 घंटे पानी भी उपलब्ध होगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में पंजाब वासियों द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। आप सभी के साथ से ही जनआंदोलन के जरिए राज्य के माथे पर लगे नशे के कलंक को मिटाया जा सकता है। आइए, मिलकर इस बुरी लत को जड़ से समाप्त करें।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026