---Advertisement---

पंजाब की तरक्की की नई तस्वीर पेश कर रहे CM Bhagwant Mann, माताओं-बहनों और बच्चों का जीता भरोसा

CM Bhagwant Mann: छोटी बच्ची हो या फिर बुजुर्ग हर किसी के लिए मान सरकार लगातार खड़ी है। ऐसे में आइए जानते हैं हरपाल सिंह चीमा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में क्या कहा गया है जो सरकार की सफलता को बयां करने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2026 12:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की जनता के विकास को लेकर लगातार सरकार की तरफ से अलग-अलग काम किया जा रहा है और ऐसे में उनकी जरूरत को ध्यान दिया जा रहा है। बहनों से लेकर बच्चों तक के विकास को लेकर लगातार काम कर रहे सीएम भगवंत मान की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। पंजाब के विकस में उनका अहम योगदान है जहां उन्होंने राज्य की छवि बदलने का काम किया है। वहीं इस सबके बीच हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो को शेयर किया है जहां एक बुजुर्ग महिला और छोटी बच्ची सीएम मान की तारीफ करते हुए नहीं थक रही है जो इस बात को बखूबी बयां करता है कि उनकी जनता सरकार से किस कदर खुश है।

सीएम मान ने इस तरह पंजाब की महिलाओं का विकास

हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि “माताओं-बहनों के सम्मान और बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए किए जा रहे काम पंजाब की तरक्की की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं। स्कूलों के बदलाव से लेकर पब्लिक वेलफेयर सुविधाओं तक, मान सरकार के कामों ने लोगों का भरोसा जीता है और पंजाब के लोग विकास की इस रफ़्तार को जारी रखने के लिए पक्के इरादे वाले हैं।” वीडियो को देखकर यह तो तय है कि मान सरकार की पहल और उनके द्वारा की गई कोशिश उनकी जनता को भरोसा दिला रहा है।

बुजुर्ग से लेकर बच्ची तक ने CM Bhagwant Mann पर जताया विश्वास

हरपाल सिंह चीमा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में बुजुर्ग महिला यह कहते हुए नजर आती है सीएम भगवंत मान की वजह से पहले टिकट को लेकर उन्हें फायदा हुआ। उन्हें कभी भी कहीं भी आने जाने में परेशानी नहीं हुई। वहीं इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम भगवंत मान द्वारा 1000 और 1500 रुपए महीने देने की पहल की शुरुआत की गई है। उन्हें छोटी बच्ची यह कहती हुई नजर आती है कि उनकी तरफ से भी मान को ही वोट दिया जाएगा क्योंकि उन्होंने प्राइवेट स्कूल की तरह सरकारी स्कूल का भी कायाकल्प कर दिया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026