---Advertisement---

Punjab News: CM Mann के पहल से साकार हुआ खिलाड़ियों का सपना, सौंपी गई करोड़ों की पुरस्कार राशि

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य के युवाओं के साथ हर वर्ग की बेहतरी के लिए खास इंतजाम करते नजर आ रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार सीएम मान (CM Mann) ने एशियाई खेलों में पंजाब के 32 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि सौंपी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 24, 2024 12:15 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य के युवाओं के साथ हर वर्ग की बेहतरी के लिए खास इंतजाम करते नजर आ रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार सीएम मान (CM Mann) ने एशियाई खेलों में पंजाब के 32 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि सौंपी है। इसके तहत एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये तो वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये पुरस्कार के रुप में दिए गए हैं।

पंजाब सरकार (Punjab News) के इस कदम की खूब सराहना की जा रही है। सरकार का मानना है कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से उनके खेल प्रदर्शन में और सुधार हो सकेगा। इससे आगामी समय में खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पदकों की संख्या बढ़ेगी।

Punjab News: CM Mann की खास पहल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अक्सर अपनी नितोयों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। सरकार दावा करती है कि उनके प्रत्येक फैसले से राज्य के नागरिक लाभवान्वित होते हैं। इसी क्रम में मान सरकार की ओर से एक और अहम निर्णय लिया गया है।

सीएम मान (CM Mann) ने राज्य के 32 पदक विजेता खिलाड़ियों को 29.25 करोड़ के नकद पुरस्कार सौंपे हैं। दावा किया जा रहा है कि पंजाब (Punjab News) सरकार के इस कदम से खिलाड़ियों के सपने साकार हो रहे हैं और उन्हें आगामी समय में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्लेटफॉर्म भी मिल रहा है।

https://twitter.com/CMOPb/status/1750013928330133966

सीएम मान द्वारा वितरण किए गए पुरस्कार राशि के तहत एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है। वहीं रजत पदक व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 75 लाख और 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार उपलब्ध कराया गया है। मान सरकार का दावा है कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ सकेगा और वो भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

खेलों में अग्रणी होगा पंजाब

पंजाब (Punjab News) के सीएम भगवंत मान (CM Mann) के इन प्रयासों के बाद राज्य की बेहतरी के संबंध में कयास लगाए जा रहे हैं। सीएम मान का भी मानना है कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से ही आगामी समय में उनके प्रदर्शन में और सुधार हो सकेगा। इससे पंजाब खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य की भूमिका निभा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026