---Advertisement---

Ram Mandir: Pran Pratishtha के दिन मुस्लिम परिवार में जन्मे बच्चे को मिला ये खास नाम, जानें पूरी खबर

Ram Mandir: देश के विभिन्न हिस्सों में आज राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम है। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू आस्था रखने वाले लोगों द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2024 2:32 अपराह्न

Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir: देश के विभिन्न हिस्सों में आज राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम है। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू आस्था रखने वाले लोगों द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया है। वहीं कई ऐसे हिंदू संगठन भी हैं जो प्राण प्रतिष्ठा के इस खास अवसर पर शोभायात्रा निकाल कर इसे भव्यता प्रदान कर रहे हैं। इसी बीच प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के इस खास अवसर पर एक मुस्लिम परिवार को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

जानकारी के अनुसार यूपी के फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम महिला फरजाना ने एक बच्चे को जन्म दिया है जिसे प्रभु राम के नाम पर नाम दिया गया है। मुस्लिम परिवार का कहना है कि आज अयोध्या (Ayodhya) में राम जी विराजमान हो रहे हैं और ये संपूर्ण देश के लिए खुशी की खबर है। इसीलिए हमने अपने बच्चे का नाम राम रहीम रखा है।

मुस्लिम परिवार के बच्चे को मिला ये नाम

अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) में आज 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के दौरान प्रभु रामलला की भव्य प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गई है जिसकी भव्यता देखते बन रही है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह के दिन ही यूपी के एक मुस्लिम परिवार को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। खबर है कि यूपी के फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम महिला फरजाना ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे के जन्म से परिजन इतने खुश हुए कि उन्होंने बच्चे का नाम प्रभु राम के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। नवजात की दादी हुस्न बानो का कहना है कि आज अयोध्या में प्रभु रामलला विराजमान हुए हैं। ऐसे में ये सभी के लिए उत्सव का दिन है और इसी क्रम में हमने बच्चे का नाम राम रहीम रखा है।

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन जैन का कहना है कि आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अभी तक 12 बच्चों ने जन्म लिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी नवजात बच्चों को प्राण प्रतिष्ठा के इस खास अवसर पर नए वस्त्र उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।

Ram Mandir Pran Pratishtha

अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में आज शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सफल आयोजन कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी (PM Modi), सीएम योगी (CM Yogi) व संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत तमाम मेहमानों की उपस्थिति में प्रभु रामलला की प्रतिमा राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दी गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है जिसमें पीएम मोदी, सीएम योगी व संघ प्रमुख मोहन भागवत, प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के इस खास अवसर पर प्रभु रामलला की अराधना करते नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026