---Advertisement---

Ranchi News: रांची रेल मंडल ने दी बड़ी अपडेट, इस दिन 4 ट्रेन होंगी रद्द और 4 की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव

Ranchi News: रांची रेल मंडल की तरफ से बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है यहां मंडल विभाग ने 8 ट्रेनों के शेड्यूल को लेकर बदलाव किया है। ऐसे में जिन भी लोगों(यात्रियों) को 12 अगस्त से लेकर 14 अगस्त के बीच रांची जंक्शन से यात्रा करना है,तो उनके लिए ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 12, 2023 5:40 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: रांची रेल मंडल की तरफ से बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है यहां मंडल विभाग ने 8 ट्रेनों के शेड्यूल को लेकर बदलाव किया है। ऐसे में जिन भी लोगों(यात्रियों) को 12 अगस्त से लेकर 14 अगस्त के बीच रांची जंक्शन से यात्रा करना है,तो उनके लिए यही बड़ी खबर है। जानकारी के मुताबिक रांची मंडल के अंतर्गत खुलने वाली 8 ट्रेनों में से 4 को रद्द कर दिया गया है। वहीं 4 ट्रेनों के टाइमिंग में बदलाव भी किया गया है। रांची रेल मंडल ने इस संदर्भ में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिससे की सभी लोगों तक इस बात की सूचना पहुंच सके।       

ट्रेन को रद्द और टाइमिंग में क्यों किया गया बदलाव 

बता दें कि रांची रेल मंडल ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है, कि ट्रेन को रद्द करने और उसके टाइमिंग में  बदलाव का कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हुआ है। जानकारी के मुताबिक खड़गपुर मंडल के अंतर्गत संतरागाछी स्टेशन पर विकास कार्य चल रहा है। ऐसे में रांची से बोकारो और हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ खुर्दा मंडल के अंतर्गत कटक और कंदरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में रेलवे को यह फैसला लेना पड़ा। 

12, 13 और 14 अगस्त को रांची जक्शन से पकड़ना है ट्रेन, तो जान लें पहले ये बड़ी अपडेट  

खबरों की मानें तो 12 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन संख्या 18616 हटिया -हावड़ा को रद्द कर दिया गया है। वहीं 13 अगस्त को ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा-हटिया को भी रद्द किया गया है।  इसके अलावा 13 अगस्त को ही ट्रेन संख्या 18627,18628 और 08695 रद्द रहेंगी।  वहीं 12 से 14 अगस्त तक ट्रेन संख्या 18452,02832, 02831 का रूट बदल दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026