---Advertisement---

UP Weather : IMD ने कहा-’पल भर में बदल सकता है मौसम’, भारी बारिश की है आशंका, 27 जिलों में अलर्ट जारी

UP Weather: उत्तराखंड के बाद अब खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां मौसम विभाग ने आशंका जताते हुआ बताया है, कि अगस्त माह के अंत तक बारिश प्रदेश के विभिन्न जिलों में होती रहेगी। ऐसे में इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए, बल्कि लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। खबरों की मानें तो मौसम विभाग ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 10, 2023 2:06 अपराह्न

UP Weather
Follow Us
---Advertisement---

UP Weather: उत्तराखंड के बाद अब खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां मौसम विभाग ने आशंका जताते हुआ बताया है, कि अगस्त माह के अंत तक बारिश प्रदेश के विभिन्न जिलों में होती रहेगी। ऐसे में इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए, बल्कि लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। खबरों की मानें तो मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें से 7 को ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) और 20 जिलों को  येलो (Yellow Alert) जारी किया गया है। 

भारतीय मौसम विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए जारी किया अलर्ट

अक्सर आपने देखा होगा भारी बारिश के चलते आम लोगों का जीवन काफी प्रभावित होता है। जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में जान-माल का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी वजह से मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए लोगों को बताया, कि हर 3 या 4 घंटे में मौसम बदलता रहता है। ऐसे में अगस्त महीने में भारी बारिश की पूरी संभावना है। चेतावनी देते हुए इस मामले पर मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया कि आप सभी फर्जी सूचनाओं से बचे। बारिश की संभावनाओं को गंभीरता से ले।  

प्रदेश के 27 जिलों को किया गया अलर्ट    

बता दें कि मौसम विभाग ने 7 जिलों में ऑरेंज (Orange Alert) और 20 जिलों को येलो (Yellow Alert) जारी किया है। आइए जानते हैं कि आखिरकार वह जिले कौन से हैं ?

येलो अलर्ट वाले जिले –  मुजफ्फरनगर ,अम्बेडकर नगर, गोरखपुर, बस्ती , देवरिया , बरेली , लखनऊ ,अयोध्या , बहराइच, कुशीनगर , संतकबीर नगर, सहारनपुर , पीलीभीत , मुरादाबाद , शाहजहांपुर, हरदोई ,बलरामपुर , बाराबंकी , सीतापुर, गोंडा शामिल हैं।  

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले – महराजगंज , श्रावस्ती,  सिद्धार्थनगर , लखीमपुर खीरी , बलरामपुर , बिजनौर , बहराइच इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026