---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मभूमि की खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिरों के स्तंभ व मूर्तियों के अवशेष, चंपत राय ने दी जानकारी

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरो पर है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि इसका निर्माण 2024 के शुरू होने तक करा लिया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 13, 2023 2:55 अपराह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरो पर है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि इसका निर्माण 2024 के शुरू होने तक करा लिया जाएगा। इसके बाद से भक्त इस नव निर्मित मंदिर में जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर पाएंगे। इस क्रम में राम मंदिर को लेकर ढ़ेर सारी खबरे भी बन रही है। इसी कड़ी में आज यूपी के अयोध्या (Ayodhya) से बड़ी खबर सामने आई जिसके तहत राम जन्मभूमि की खुदाई में मंदिर (Ram Mandir) के अवशेष मिलने की बात की गई।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी है कि राम जन्मभूमि की खुदाई में मंदिरों के अवशेष के साथ-साथ कई मूर्तियां भी मिली हैं। उनके इस पोस्ट के बाद से इस संबंध में खूब खबरे बन रही हैं।

मंदिरों के अवशेष के साथ नजर आई मूर्तियां

बता दें कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट जारी किया है। उन्होंने इसके तहत लिखा है कि ‘श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं।’ चंपत राय के इस पोस्ट के बाद से इसको लेकर खूब खबरे बन रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इसमें शिवलिंग, प्राचीन मंदिरों के स्तंभ और ढ़ेर सारी प्राचीन मूर्तियों के अवशेष दिखाई दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त इस संबंध में और कोई जानकारी नही साझा की गई है। कहा जा रहा है कि इसे भक्तों के दर्शन के लिए रखा गया है और उन्हें इससे जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।

बहुत जल्द हो सकेगा प्रभु श्री रामलला का भव्य दर्शन

बता दें कि राम मंदिर को लेकर मंदिर ट्रस्ट की तैयारी जोरो पर है। इसको लेकर लोगों का दावा है कि मंदिर का निर्माण 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाती है। अपने हालिया एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से किए गए पोस्ट में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लिखा है कि ‘प्रभु श्री राम जी का मंदिर धीरे-धीरे भव्य स्वरूप ले रहा है।’ चंपत राय द्वारा जारी किए गए इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि मंदिर का निर्माण जोरो पर है और अब बहुत जल्द इसे पूरा किया जा सकता है। इसको लेकर कयासबाजी ये भी है कि 2024 लोकसभा चुनाव के पहले यहां प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026