---Advertisement---

देवरिया का होगा कायाकल्प! CM Yogi Adityanath ने 100 से अधिक परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath और उनकी सरकार राज्य में लोगों को विकास परियोजनाओं की सौगात दे रही है। कई जिलों में सीएम ने परियोजनाओं की सौगात दे दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 26, 2026 3:12 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: यूपी विधानसभा चुनाव के महज कुछ ही महीने रह गए है। जिसके देखते हुए CM Yogi Adityanath और उनकी सरकार राज्य में लोगों को विकास परियोजनाओं की सौगात दे रही है। इसी बीच सूबे की मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पूज्य देवरहा बाबा की पावन भूमि देवरिया में आज विकास और जनकल्याण के एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा”।

मुख्यमंत्री की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है, जिसका साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी कई जिलों में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। माना जा रहा है कि इससे देवरिया को जबरदस्त फायदा हो सकता है।

CM Yogi Adityanath ने देवरिया को दी बड़ी सौगात

बता दें कि उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पूज्य देवरहा बाबा की पावन भूमि देवरिया में आज विकास और जनकल्याण के एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा।

बरहज एवं रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्रों की ₹456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया जाएगा। विकास और लोक-कल्याण का यह अभियान प्रत्येक परिवार के जीवन में नई आशा, नए अवसर और नई समृद्धि का आधार बनेगा”।

देवरिया का होगा कायाकल्प

यूपी सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार न परियोजनाओं के माध्यम से शिक्षा, सड़क, आवास, पेयजल, आधारभूत ढांचे के विकास और रोजगार के नए अवसरों को गति मिलेगी।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। विकास की इस शृंखला से देवरिया में अधोसंरचना सुदृढ़ होगी, जनसुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 23 August 2026

अगस्त 22, 2026

Rain Alert 23 August 2026

अगस्त 22, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 22, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026