---Advertisement---

सड़कों पर स्टंटबाजी से लेकर ओवर स्पीड तक, CM Yogi Adityanath ने सड़क दुर्घटना को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 21, 2026 2:40 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और एक्सीडेंट को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। बता दें कि राज्य में रोड एक्सीडेंट के मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके बाद CM Yogi Adityanath ने बैठक की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “ये दुर्घटनाएं अधिकांशतः जागरूकता के अभाव में होती हैं, ऐसे में सभी जनपदों में सड़क सुरक्षा से संबंधित विशेष अभियान चलाए जाएं”। गौरतलब है कि सीएम योगी की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।

CM Yodi Adityanath ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दरअसल मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज लखनऊ में सड़क सुरक्षा के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्यमंत्री जी ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारे लिए प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है।

सड़क दुर्घटनाओं में हो रहीं मृत्यु देश व राज्य की क्षति हैं। ये दुर्घटनाएं अधिकांशतः जागरूकता के अभाव में होती हैं, ऐसे में सभी जनपदों में सड़क सुरक्षा से संबंधित विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर सड़क सुरक्षा के संबंध में पाक्षिक बैठक कर कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाए तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए”।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैठक के दौरान CM Yogi Adityanath ने निर्देश दिए कि “सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवर स्पीड तथा नशे में वाहन संचालन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी वाहन का बार-बार चालान हो रहा है तो उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। परिवहन निगम सुनिश्चित करे कि सही फिटनेस वाली बसें ही सड़कों पर चलें। चालकों-परिचालकों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे।

उन्होंने कहा कि कहा कि सड़क सुरक्षा के संबंध में जनजागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए। चौराहों, टोल प्लाजा, महत्वपूर्ण स्थलों, व्यस्त मार्गों तथा उपयुक्त स्थानों आदि पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों के संबंध में आमजन को जानकारी दी जाए।उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट, हेलमेट तथा सड़क सुरक्षा के अन्य मानकों को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को प्रेरित किया जाए”।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026