---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: डेवलपमेंट से लेकर एंप्लॉयमेंट तक, पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने पकड़ी विकास की रफ्तार, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश से विकास कर रहा है, और हर क्षेत्र में कैसे फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 14, 2026 4:22 अपराह्न | Updated: मई 15, 2026 6:38 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: लखनऊ में timesofindia द्वारा आयोजित ‘Defining 9 Years of Transformation, From Progress to Prosperity-Uttar Pradesh Leads Ahead कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे बीमारू राज्य को एक समृद्धि प्रदेश बनाया जा सकता है।

इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी और बताया कि कैसे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी की अभी तक 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। साथ ही उन्होंने साफ संदेश देते हुए कहा कि जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा। उसकी प्रॉपर्टी जब्त कर ली जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

उत्तर प्रदेश तेजी से कर रहा है विकास – CM Yogi Adityanath

कॉन्क्लेव में CM Yogi Adityanath ने अपने संबोधन के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चाए की, उन्होंने कहा कि “आप उत्तर प्रदेश के किसी भी सेक्टर या क्षेत्र में जाएंगे, तो डेवलपमेंट, सुरक्षा, एंप्लॉयमेंट और एग्रीकल्चर ग्रोथ का नया मॉडल देखने को मिलेगा।

विकास केवल लखनऊ, वाराणसी या गोरखपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी 75 जनपदों में विकास एक साथ प्रारंभ होता है और एक साथ आगे बढ़ता है”।  ग्रीकल्चरल ग्रोथ को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत तक पहुंचाने में हमें सफलता प्राप्त हुई है।

इसके लिए किसानों को अच्छे बीज और तकनीक उपलब्ध कराई गई तथा सिंचाई सुविधाओं का विकास किया गया। लगभग 50 लाख हेक्टेयर भूमि को आज मुफ्त सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा रहा है।

भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बना – CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “कोई सोचता भी नहीं था कि भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनेगा, लेकिन अब जेवर सचमुच भारत का जेवर बन गया है। दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियां आज वहां आ रही हैं। 15 जून से वहां वायु सेवा प्रारंभ होने जा रही है। भारत का पहला एमआरओ और लॉजिस्टिक्स का सबसे बड़ा हब भी वहीं विकसित हो रहा है।

विगत एक हजार वर्षों के दौरान भारत ने जितने आक्रमण सहे, उसके बावजूद भी वह अडिग बना रहा है। ऐसा उदाहरण दुनिया में बहुत कम देखने को मिलता है। इतने अत्याचारों और झंझावातों का मुकाबला करते हुए भी भारत ने अपने अस्तित्व को बनाए रखा है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026